Logo
छत्तीसगढ़ में साल 2018 से लेकर 2023 तक कांग्रेस शासनकाल में गृहमंत्री रहे ताम्रध्वज साहू की धर्मपत्नी कमला देवी का निधन हो गया है। 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की धर्मपत्‍‌नी कमला देवी साहू का निधन हो गया है। वे 72 वर्ष की थीं। रायपुर स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान रविवार की रात 12:00 बजे उनका निधन हो गया। कमला देवी लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं।  

vishnu deo sai

स्व. कमला देवी मृदुभाषी और मिलनसार महिला थीं। वे अपने पीछे 3 पुत्र और 1 पुत्री सहित पूरा भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। पूरा परिवार हॉस्पिटल में कई दिनों से कमला देवी की सेवा कर रहा था। गृहगांव में पाऊवारा में उनका अंतिम संस्कार होगा। सीएम विष्णुदेव साय, पुर्व सीएम भूपेश बघेल समेत कई भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने साहू परिवार के प्रति संवेदना जताई है।

सरोज पाण्डेय के पिता पंडित श्याम जी पाण्डेय का निधन

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय के पिता पंडित श्याम जी पाण्डेय का निधन हो गया है। भिलाई के सेक्टर 9 अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। 

लम्बी बीमारी के बाद सोमवार की सुबह उनका निधन हो गया। स्वर्गीय श्याम जी पांडेय का अंतिम संस्कार आज ही शिवनाथ नदी मुक्तिधाम में होगा। श्याम जी पांडेय काफी समय से बीमार थे। सेक्टर 9 BSP मेन हास्पिटल में चल रहा था उनका इलाज।

 

5379487