Logo
रायगढ़ जिले के वन परिक्षेत्र घरघोड़ा के चुहकीमार जंगल में 11 केवी लाइन का तार टूट  गया। करंट की चपेट में आने से 3 हाथियों की मौत हो गई।

अमित गुप्ता- रायगढ़। रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तमनार वन परिक्षेत्र में तीन हाथियों की करंट लगने से मौत हो गई है। घटना तमनार वन परिक्षेत्र के सामारुमा कंपार्टमेंट 856 पीएफ की है। यहां 11 केवी के बिजली तार के चपेट में आने से मृत हाथियों में एक नर हाथी, एक युवा हाथी और एक बच्चा शामिल हैं।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। मृत हाथियों का पीएम करने के बाद आगे की कार्यवाही की जा रही है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में 40 से 50 हाथी विचरण कर रहे हैं। इधर मामले में डीएफओ स्टाइलो मंडावी का कहना है कि, करंट की चपेट में आने से 3 हाथियों की मौत हुई है। उनका कहना है कि डॉ. हाथियों की पीएम कर रहे हैं। लेकिन सवाल यह उइता है कि, 11केवी का तार इतना नीचे कैसे आया जिससे हाथी उसकी चपेट में आ गए। क्या बिजली विभाग को तार के इतने नीचे से गुजरने की कोई खबर नहीं थी।

इसे भी पढ़ें : रेलवे लाइन निर्माण के दौरान हादसा: मिट्टी धंसने से एक की मौत, दूसरा घायल

रायगढ़ और धरमजयगढ़ वन मंडल में घूम रहे लगभग डेढ़ सौ हाथी

उधर, रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद राधेश्याम राठिया के गांव के पास हाथियों का एक बड़ा दल पहुंच गया है। रायगढ़ वन मंडल में फसलों को हाथियों का यह दल लगातार नुकसान पहुंचा रहा है। रात होते ही किसानों के खेतों तक पहुंचकर हाथियों का दल खेतों में खड़ी फसलों को रौंद रहे हैं। घरघोडा रेंज के किसान हाथियों से ज्यादा परेशान हैं। वहीं 78 हाथियों का दल रायगढ़ वन मंडल में विचरण कर रहा है। 80 हाथियों का दल धरमजयगढ़ वन मंडल में विचरण कर रहा है। हालांकि हाथियों से बचाव के लिए वन विभाग गांव-गांव में मुनादी करा रहा है।

jindal steel jindal logo hbm ad
5379487