रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।

सदस्यता अभियान की होगी समीक्षा : भाजपा प्रदेश सदस्यता प्रभारी और राष्ट्रीय सचिव विजया राहटकर अभियान की समीक्षा करेंगी। राहटकर सुबह 10.00 बजे नियमित विमान से रायपुर पहुचेंगी। जहां पर वे सदस्यता अभियान प्रगति की समीक्षा को लेकर दोपहर 12.00 बजे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में मीडिया से चर्चा करेंगी। भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित बैठक में शामिल होंगी। इस बैठक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव सिंह और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय बैठक में शामिल होंगे। इसके अलावा भाजपा प्रदेश महामंत्री और सदस्यता अभियान समिति के सदस्य शामिल होंगे। 

जनदर्शन कार्यक्रम स्थगित : सीएम हाउस में होने वाला जनदर्शन कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। हर सप्ताह के गुरुवार को मुख्यमंत्री साय जनता की समस्या सुनते है। लेकिन किसी कारणवश इस सप्ताह में होने वाला जनदर्शन स्थगित कर दिया गया है।

राज्यपाल शिक्षक सम्मान पुरस्कार : आज  राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। आज 11 बजे राजभवन में राज्यपाल शिक्षकों का सम्मान करेंगे। जिसमें 52 शिक्षक राज्यपाल शिक्षक सम्मान और 3 शिक्षकों को प्रदेश के महान साहित्यकारों के नाम पर राज्य शिक्षक सम्मान स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य के रूप में शामिल होगें। वहीं समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे ।

राज्य शिक्षक सम्मान स्मृति पुरस्कार : शिक्षक दिवस के अवसर पर बिलासपुर जिले की व्याखाता डॉ. रश्मि सिंह धुर्वे और डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बक्शी स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा कबीरधाम जिले के शिक्षक री राजर्षि पाण्डेय को डॉ. मुकुटधर पाण्डेय स्मृति पुरस्कार, दुर्ग जिले की उच्च वर्ग शिक्षक डॉ सरिता साहू को डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र स्मृति पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। सम्मानित होने वाले 52 शिक्षकों का सम्मान होगा।

उप मुख्यमंत्री साव का मुंगेली प्रवास : उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज मुंगेली जिले के प्रवास में रहेंगे। जहां पर वे सुबह 11 बजे बीजेपी सदस्यता अभियान का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद 12 बजे नगर पालिका लोरमी के विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा शिक्षा गौरव अलंकरण सम्मान समारोह में शामिल होंगे, जहां पर लोरमी के विधायक कार्यालय में भेंट मुलाकात करेंगे। इसके बाद साव शाम 7.30 बजे रायपुर लौटेंगे।

बिलासपुर में पुलिस विभाग की बैठक : गृह मंत्री विजय शर्मा आज बिलासपुर रेंज की पुलिस विभाग की समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में कानून व्यवस्था के संबंध में एसपी से जानकारी लेंगे। इसके अलावा डिप्टी सीएम महिला और बाल अपराध, गौवंश, चाकूबाजी के साथ मादक पदार्थों की स्थिति की भी समीक्षा करेंगे। बैठक में गृह एवं जेल विभाग के अपर मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक भी मौजूद रहेंगे।