Logo
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश प्रभारी आज रायपुर के दौरे पर रहेंगे। प्रदेश में आज से मानसून की गतिविधि रफ्तार पकड़ेगी जिसके चलते कई हिस्सों में आज झमाझम बारिश होगी।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।

भाजपा प्रदेश प्रभारी का रायपुर दौरा : भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन आज रायपुर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सदस्यता अभियान की प्रगति की समीक्षा करेंगे। बैठक में सदस्यता टोली के सारे पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। अब तक सदस्यता अभियान में मिली सफलता पर और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा होगी । 

सीएम साय के आज के कार्यक्रम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के आज कवर्धा और रायपुर जिले के विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे दोपहर 12.50 को रायपुर पुलिस ग्राउंड से कवर्धा के लिए रवाना होंगे। जहां पर चंद्रनाहु कुर्मी क्षत्रिय समाज कवर्धा राज के 53वे अधिवेशन में दोपहर 1 बजे शामिल होंगे। दोपहर 3.10 को मुख्यमंत्री साय रायपुर लौटेंगे। इसके बाद वे शाम 6.10 को इंदरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में करमा तिहार कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। 
रात 7.50 को मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे ।

पुलिस ने बदमाशों पर कसी नकेल : त्यौहारी सीजन में पुलिस ने बदमाशों पर नकेल कसी है। इस दौरान 400 से अधिक चकुबाजों, निगरानी गुंडे बदमशों को थाने में हाजिर कर बदमाशों की परेड लेकर समझाइश दी गई। गणेशोत्सव और ईद पर्व को लेकर सभी थानों में कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस ने आर्म्स एक्ट और प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत 42 चकुबाज़, 67 अपराधिक तत्व सहित 109 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है। 

झमाझम बारिश की चेतावनी : प्रदेश में आज से मानसून की गतिविधि रफ्तार पकड़ेगी जिसके चलते कई हिस्सों में झमाझम बारिश होगी।15 और 16 सितम्बर को उत्तरी में और मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना है। साथ ही गरज चमक के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है। राजधानी रायपुर में भी गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है। 

5379487