Logo
आज ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा का राज्य स्तरीय शुभारंभ होगा। छत्तीसगढ़ में इस बार गणेश झांकी में डीजे नहीं बजेंगे। कांग्रेस कार्यकर्ता और छत्तीसगढ़िया सेना के बीच झड़प हो गई।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।

मंगलवार की बड़ी खबरें 

तेलीबांधा में ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा का होगा आगाज

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर के तेलीबांधा तालाब पहुंचे। वहां पर वे आज ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा का राज्य स्तरीय शुभारंभ करेंगे। इसके बाद राजधानी में आयोजित कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। 10.20 बजे मुख्यमंत्री निवास में आयोजित भगवान विश्वकर्मा जयंती में शामिल होंगे। 10.30 बजे इंडोर स्टेडियम में आयोजित मोर आवास, मोर अधिकार के तहत कार्यक्रम में शामिल होंगे। 1.50 बजे इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय श्रमिक सम्मेलन में शिरकत करेंगे। 

गणेश झांकी में नहीं बजेंगे डीजे

छत्तीसगढ़ में इस बार गणेश झांकी में डीजे नहीं बजेंगे। डीजे के शोर पर प्रशासन सख्त हो गया है। गणेश समितियों की डीजे बजाने की मांग को प्रशासन ने खारिज कर दिया है। हाईकोर्ट के फैसले को आधार बनाकर प्रशासन ने झांकी में शोर-शराबे पर रोक के लिए कड़े फैसले लिए हैं। 

कांग्रेस कार्यकर्ता और छत्तीसगढ़िया सेना के बीच झड़प

कांग्रेस कार्यकर्ता और छत्तीसगढ़िया सेना के बीच झड़प हो गई। सरदा में रंगमंच उद्घाटन में पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा को मुख्य अतिथि के रूप में बुलाने पर छत्तीसगढ़ीया क्रांति सेना ने इसका विरोध किया। विरोध इतना बढ़ा कि, बात मारपीट तक आ गई। इस झड़प में छत्तीसगढ़ीया क्रांति सेना के कार्यकर्ता और पूर्व फौजी सूर्या सिंह चौहान मारपीट में घायल हो गए। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बेरला थाने में छत्तीसगढ़ीया क्रांति सेना के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाया। 

‘मोर आवास-मोर अधिकार‘  कार्यक्रम का आज आयोजन

राजधानी में मोर ‘आवास-मोर अधिकार‘  कार्यक्रम का आज आयोजन होगा। मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री शामिल होंगे। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। पंचायत, ग्रामीण विकास विभाग एवं नगरीय प्रशासन विभाग के द्वारा कार्यकम आयोजित किया जा रहा है। 

5379487