Logo
कांकेर में पहाड़ी पर 5 तेंदुए के समूह नजर आए। जिसके बाद से वन विभाग ने इलाके में अलर्ट जारी कर दिया है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।

 गुरुवार की बड़ी खबरें 

पहाड़ी पर दिखे 5 तेंदुए 

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में पहाड़ी पर 5 तेंदुओं को देखा गया है। शहर से महज 5 किलोमीटर दूरी में 5 तेंदुओं के देखे जाने से लोगो में दहशत का माहौल है। फोटो सोशल मीडिया वायरल हो रही है। डीएफओ आलोक बाजपेयी ने इसकी पुष्टि की है लेकिन तस्वीर को कुछ समय पुराना बताया है। पढ़िए पूरी खबर...

कैंप में फायरिंग

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के पुलिस और सीआरपीएफ के ज्वाइंट कैंप में उस वक्त अफरा तफरी का माहौल बन गया। जब सीएएफ के एक जवान ने खाना खाने के दौरान अचानक बंदूक से फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना में सीएएफ के एक जवान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे जवान ने अस्पताल आते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। इस घटना में घायल दो जवानों का उपचार जारी है। पढ़िए पूरी खबर...

गणेश विसर्जन के दौरान पत्थरबाजी

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में गणेश विसर्जन के दौरान पत्थरबाजी की घटना सामने आई है। आरा गांव में गणपति विसर्जन के दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने पथराव किया। जिससे एक बच्ची को पत्थर लगने से घायल हो गई है। पुलिस ने पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज किया है। वहीं इस पूरी घटना के बाद से हिंदू समाज के लोगों में भारी आक्रोश है। पढ़िए पूरी खबर...

विधायक देवेंद्र यादव की मुश्किलें बढ़ीं

बलौदाबाजार आगजनी और हिंसा केस में जेल में बंद विधायक देवेंद्र यादव की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। मंगलवार को हुई सुनवाई में कोर्ट ने उनकी रिमांड अवधि 30 सितंबर तक के लिए बढ़ा दी है। वहीं आज एक बार फिर से वकील देवेंद्र यादव की जमानत अर्जी लगाएंगे, जिसकी आज सुनवाई होगी। पढ़िए पूरी खबर...

पंचायत का तुगलकी फरमान 

छत्तीसगढ़ के लोरमी जिले में अवैध जमीन पर हो रही फसलों को पशुओं को चरा दिया गया। कब्जे की सैकड़ों एकड़ जमीन पर गांव के किसान खेती कर रहे थे। जिस पर पंचायत ने आदेश सुनाते हुए हरी-भरी फसलों को पशुओं के हवाले कर दिया गया। किसानों ने फसलों को काटने तक दो महीने का समय मांगा था। पढ़िए पूरी खबर...पढ़िए पूरी खबर...

5379487