Logo
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर में आयोजित कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।

गुरुवार की बड़ी खबरें

मां बम्लेश्वरी के दर्शन करने जाएंगे सीएम साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर में आयोजित कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सुबह 10-45 बजे डोंगरगढ़ दर्शन यात्रा का शुभारंभ करेंगे। 11 बजे दिनदयाल ऑडिटोरियम जाएंगे। वहां पर वे प्रथम छत्तीसगढ़ हरिती शिखर- लोकमंथन पूर्ण संस्करण कार्यक्रम में शामिल होंगे। 1:00 बजे मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विभागीय बैठक में शामिल होंगे। शाम 7:00 बजे लाभांडी स्थित अग्रसेन धाम जाएंगे। महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। 8:30 बजे मुख्यमंत्री निवास में वापस लौटेंगे। 

सैन्य समारोह के लिए रायपुर पहुंचे भीष्म टैंक और अन्य आर्टिलरी  

भव्य सैन्य समारोह के लिए आज भारतीय सेना के भीष्म टैंक और अन्य आर्टिलरी  रायपुर पहुंचे। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय जोरा के मुख्य गेट पर कलेक्टर स्वागत करेगें। रैली के रूप में टैंक और सैन्य उपकरणों को तेलीबांधा,  मरीन ड्राइव,  कलेक्ट्रेट,  जयस्तंभ,  आश्रम चौक होते हुए साइंस कॉलेज मैदान तक लाया जाएगा। 

डीएड अभ्यर्थियों का प्रदर्शन जारी

डीएड अभ्यर्थियों का प्रदर्शन जारी है। डीएड अभ्यर्थियों के प्रदर्शन का आज दूसरा दिन है। सहायक शिक्षक पद में भर्ती की मांग कर रहे हैं। सरकार पर SC की अवमानना का आरोप लगा रहे हैं। 11 अगस्त तो डीएड अभ्यर्थियों के पक्ष में सर्वोच्च न्यायालय ने फैसला दिया था। 33 हजार भर्ती में विलंब से डीएड अभ्यर्थी आक्रोशित हैं। 4 अक्टूबर तक तूता धरना स्थल में प्रदर्शन करेंगे। 
 

5379487