Logo

रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।

बुधवार की संक्षिप्त खबरें

महाशिवरात्रि का महापर्व : आज महाशिवरात्रि का महापर्व मनाया जा रहा है। शहर में जगह- जगह गाजे बाजे के साथ महादेव की बारात निकाली जाएगी। इस दौरान जगह- जगह प्रसाद वितरण भी किया जाएगा।मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी हुई है।

सीएम साय का राजिम दौरा : मुख्यमंत्री विष्णु देवसाय आज राजिम के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे मुख्यमंत्री निवास से शाम 6 बजे राजिम के लिए रवाना होंगे।जहां पर 7 बजे राजिम कुम्भ ( कल्प ) समापन सम्हारोह में शामिल होंगे।