Logo
उफनती नदी में ट्रैक्टर फंस गया है। ट्रैक्टर इस तरह से डूबता हुआ नजर आया कि, ड्राइवर और किसान ने ट्रैक्टर से कूदकर अपनी जान बचाई है।

अश्विनी सिन्हा/गरियाबंद- छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में उफनती नदी में ट्रैक्टर फंस गया है। ट्रैक्टर इस तरह से डूबता हुआ नजर आया कि, ड्राइवर और किसान ने ट्रैक्टर से कूदकर अपनी जान बचाई है। मैनपुर क्षेत्र के धोबनडीह नदी में ये ट्रैक्टर फंस गया था। फिर कैसे निकाला गया...पढ़िए 

किसान कहां जा रहा था 

दरअसल, किसान ट्रैक्टर में सवार होकर मक्का की फसल में दवाई छिड़कने के लिए गया था। इसके बाद वहां से वापस आ रहा था। इसी बीच अचानक सोंढुर नदी में बाढ़ आ गई है और वो डूबते-डूबते बच गया है। हालांकि JCB की मदद से बाढ़ में फंसे ट्रैक्टर को किसी तरह निकाला गया है। अहम बता यह है कि, मैनपुर क्षेत्र के ग्रामीण नदी में पुल निर्माण के लिए लगातार मांग कर रहे हैं। लेकिन अब तक यहां पर पुल बनता हुआ नजर नहीं आ रहा है। 

5379487