रायपुर- लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। उनके दो पूर्व विधायक आज भाजपा में शामिल होंगे। पूर्व विधायक विधान मिश्रा और प्रमोद शर्मा बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं। दोनों पूर्व विधायक को सीएम विष्णु देव साय बीजेपी की सदस्यता दिलाएंगे। इसके लिए शाम 7:30 बजे प्रदेश कार्यालय में भाजपा प्रवेश कार्यक्रम होगा। इसके साथ ही कांग्रेस के कुछ पदाधिकारी भी बीजेपी का दामन थामेंगे। 

बता दें, पिछले साल जोगी कांग्रेस से विधायक प्रमोद शर्मा विधानसभा चुनाव के ठीक पहले कांग्रेस में शामिल हुए थे। लेकिन कांग्रेस ने उन्हें टिकट नहीं दिया था। बलौदाबाजार से प्रमोद शर्मा की जगह शैलेष नितिन त्रिवेदी को टिकट दिया गया था। वहीं विधान मिश्रा काफी वक्त से कांग्रेसी रहे हैं।