Logo
सिलतरा में एक अज्ञात वाहन ने महिला को रौंदते हुए फरार हो गया। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। 

धरसींवा। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सिलतरा में एक अज्ञात वाहन ने महिला को रौंदते हुए फरार हो गया। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। औद्योगिक कारखानों में काम करने वाले लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर धरसींवा चीरघर भेज दिया गया। 

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को रोज की तरह महिला औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों के किनारे कांच की बोतलें इकठ्ठा कर रही थी। इसी दौरान अचानाक एक अज्ञात वाहन ने महिला को रौंदते हुए फरार हो गया। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। औद्योगिक क्षेत्र केू आस - पास रहने वाले लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर धरसींवा चीरघर भेज दिया गया। 

 अज्ञात वाहन की तलाश जारी

बताया जा रहा है कि, मृतक महिला की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। वहीं पुलिस इस हादसे के बाद फरार अज्ञात वाहन की तलाशी की जा कर रही हैं । फिलहाल पुलिस आगे की जांच में जुट गई है। 

अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई ,नगर सैनिक की मौत

इधर , महासमुंद जिले में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में नगर सैनिक की मौके पर मौत हो गई। वहीं निलंबित आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल आरक्षक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। 

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक सैनिक का नाम 56 वर्षीय गुरूबारू मिरधा था। वही घायल चालक का आरक्षक का नाम घनाराम कुर्रे है। बताया जा रहा है कि, दोनों एक कार में सवार होकर तुमगांव की ओर से महासमुंद जा रहे थे तभी ग्राम बेमचा के उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में नगर सैनिक की मौके पर मौत हो गई। वहीं निलंबित आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। 

निलंबित आरक्षक का चल रहा इलाज

इस हादसे में कार के उड़े परखच्चे उड़ गए है। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल आरक्षक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।  फिलहाल पुलिस मामले की जांच में  कार्रवाई में जुट गई।   

 

 

5379487