कुलजोत संधु- फरसगांव। छत्तीसगढ़ के फरसगांव नगर पंचायत के उपाध्यक्ष पद पर भाजपा ने कब्ज़ा कर लिया है। जिसके बाद से भाजपाइयों में ख़ुशी की लहर दौड़ गई है। सभी ने जश्न मानते हुए नव निर्वाचित उपाध्यक्ष को जीत की बधाई दी। बता दे कि, चुनाव से ठीक पहले भाजपा पार्षद ने कांग्रेस प्रवेश किया था। जिसके बाद कांग्रेस ने बागी को ही उपाध्यक्ष पद का दावेदार बनाया था।  

चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा के बागी पार्षद राजेश और भाजपा ने मूलचंद पाण्डे ने को दावेदार बनाया। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी और भाजपा के ही बागी के बीच मुकाबला बराबर का हो गया। टॉस में भाजपा पार्षद मूलचंद पाण्डे ने जीत दर्ज करते हुए नगर पंचायत के उपाध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा हो गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा के बागी पार्षद राजेश सोना के खिलाफ जमकर की। जिसके बाद माहौल गर्म होता देख बागी समेत अन्य कांग्रेसी वहां से रफू चक्कर हो गए। 

नगर के विकास को मिलेगी गति- नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष 

चुनाव परिणाम से पहले कांग्रेस के खेमे में भाजपा पार्षद के कांग्रेस प्रवेश से खुशी का माहौल था। लेकिन मामला गड़बड़ा गया और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। नव निर्वाचित नगर पंचायत उपाध्यक्ष मूलचंद पाण्डे ने कहा कि, संगठन ने एक कार्यकर्ता को उपाध्यक्ष बनाया है, मैं पार्षदों के साथ मिलकर विकास को गति बढ़ाने का कार्य करूंगा।

 

निष्कासन की अनुशंसा पत्र जारी 

भाजपा चुनाव पर्यवेक्षक गोपाल दीक्षित ने कहा- कांग्रेस पार्टी इतनी निरीह हो गई है कि, उनके पास उपाध्यक्ष पद के लिए कोई उमीदवार नहीं है। उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी को खरीदा और उसी को उपाध्यक्ष का प्रत्याशी बनाया है। न्याय होता है सत्य की जीत होती है। दगाबाजी करने वाले पार्षद के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी और उसे निष्कासित किया जायेगा। आगे उन्होंने कहा कि, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने निष्कासन के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष को पत्र जारी कर दिया है।