Logo
कोतबा नगर के मंडी में विधानसभा स्तरीय मतदाता अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इसके मुख्य अतिथि पत्थलगांव विधायक गोमती साय, रायगढ़ लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता सम्मिलित हुए। 

मयंक शर्मा- कोतबा। छत्तीसगढ़ के कोतबा नगर के मंडी में विधानसभा स्तरीय मतदाता अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इसके मुख्य अतिथि पत्थलगांव विधायक गोमती साय, रायगढ़ लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता सम्मिलित हुए। 

कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। जिसके बाद मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजन वंदन किया गया। जिसके बाद भाजपा विधायक गोमती साय और सांसद राधेश्याम राठिया का स्वागत किया गया। भाजपा की नीति से प्रभावित हो कर दर्जनों कांग्रेसी युवाओं ने भी भाजपा प्रवेश किया। जिन्हें भाजपा जिलाध्यक्ष ने माल्यार्पण कर और गमछा देकर उन्हें पार्टी में प्रवेश कराया। 

विधायक गोमती साय ने जताया मतदाताओं का आभार 

विधायक गोमती साय ने कहा कि, मैं आप सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करती हूं। आप सभी के आशीर्वाद से आज छत्तीसगढ़ और केन्द्र में में भाजपा की सरकार बनी है। कई नेता पद मिलते 5 साल के लिए गायब हो जाते है। लेकिन भाजपा के कार्यकर्ता एवं नेता दिन रात अथक मेहनत कर जनता की बीच रह कर कार्य करते है। मेरे सामने पत्थलगांव विधानसभा में अनेक समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। यहां सड़क का तो नामोंनिशान नही है। मेरा मानना है कि, विकास सड़क से हो कर ही जाता है। इसलिए मैं सबसे पहले सबसे बड़ी समस्या को चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए हर पारा मझला तोला से लेकर हर एक गांव की सड़कों को बनाने का बीड़ा उठाती हूं। 

पीएम मोदी ने बढ़ाया नारियों का सम्मान 

उन्होंने आगे कहा कि, सबसे पहले पत्थलगांव विधानसभा में सड़के बनेगी, उसके बाद सभी विकास कार्य तेजी से होंगे। आप सभी के सहयोग, आशीर्वाद और परिश्रम से ही देश में तीसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनकर देश के हर एक वर्ग के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। नारियों का सम्मान बढ़ाते हुए राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वल गौस के साथ महतारी वंदन के तहत एक हजार महिलाओं के खाते में देकर महिलाओं का सम्मान बढ़ाने का कार्य किया है। प्रदेश के विकास तथा जनहित में जो भी कार्य है वह किया जाएगा। सरकार बने अभी कुछ महीने ही हुए हैं। सरकार बनते ही 18 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत करने का काम किया है। किसानों से 31 सौ रूपये प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीदी की गई। प्रदेश की 70 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजना से हर माह 1 हजार राशि दी जा रही है। तेंदूपत्ता संग्राहकों का पारिश्रमिक 4000 से बढाकर 5500 कर दिया गया है।

सांसद बोले- संपूर्ण निष्ठा से करुंगा काम 

नवनिर्वाचित रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया ने कहा कि, हमारे लिए गौरव की बात है कि, हमे आप सभी के अभिनंदन स्वागत करने का अवसर मिला। मैं आप सभी कार्यकर्ता मतदाताओ के श्रीचरणों में प्रणाम करता हूं, नमन करता हूं। आप सभी के स्वागत में हम अपना जीवन भी लगा दे, तो भी कम है। भाजपा पार्टी के कार्यकताओ के परिश्रम, त्याग, समर्पण और ईमानदारी का परिणाम है कि, जनता ने हमें निर्वाचित कर राज्य और केन्द्र में भाजपा की सरकार बनाई है। मेरा पूरा जीवन आप सभी का ऋणी हु। मैं वादा करता हु की भाजपा के कार्यकाल में राज्य केन्द्र से लेकर हर सरकारी दफ्तर तक कही भी आप सभी का कोई भी कार्य अटकेगा नही, सभी कार्य करवाने आपकी सेवा में सदैव तत्पर रहेंगे।

जिलाध्यक्ष बोले- कांग्रेस जो कहती है वो करती नही सिर्फ ठगती है

भाजपा के जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कहा कि, कांग्रेस जो कहती है वो करती नहीं सिर्फ ठगती है। कांग्रेस ने अपने 5 साल के कार्यकाल में अपने ही घोषणा पत्र के 36 प्रकार के घोषणा में एक भी घोषणा को पूरा नही किया हमारी विष्णुदेव की सरकार घोषणापत्र पर शतप्रतिशत खरी उतर रही है। आप सभी ने विधानसभा और लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं के परिश्रम और मतदाताओं के आशीर्वाद से देश, प्रदेश में खुशहाली आई है। गरीब, किसान, महिलाओं और युवाओं के लिए सीएम विष्णुदेव साय सरकार ने विभिन्न योजना संचालित की गई है। जिससे प्रदेश खुशआली की ओर आगे बढ़ रहा है। प्रदेश नेतृत्व की आह्वान पर जशपुर जिले के तीनों विधानसभा में मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

भाजपा में एक- एक कार्यकर्ता का महत्व

उन्होंने आगे कहा कि,  मैं रविवार को कुनकुरी विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम दुलदुला में आयोजित हुआ। जहां से निर्वाचित विधायक और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए थे। वैसा ही कार्यक्रम पत्थलगांव विधानसभा स्तरीय कोतबा में आज आयोजित हुवा है। कल जशपुर विधानसभा का जशपुर में आयोजित किया जा रहा है। भाजपा पार्टी में एक एक कार्यकर्ता का महत्व है। आगामी ग्राम पंचायत नगर पंचायत के चुनावों की तैयारी हमे अभी से शुरू कर देनी चाहिए। इस बार हर कार्यकर्ता चुनाव लड़ेगा भाजपा का प्रयास है कि, इस बार कमल निशान का सिम्बल में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव सम्पन्न हो यदि ऐसा हुवा तो सीधा फायदा हर एक कार्यकर्ताओं को मिलेगा जिससे पार्टी और अधिक मजबूत होगी।

कई वरिष्ठ नेता और लोग रहे उपस्थित 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुनीलगुप्ता भाजपा जिलाध्यक्ष, सुनील अग्रवाल उपाध्यक्ष मनीष अग्रवाल मंत्री, आनंद शर्मा, सांवरिया अग्र‌वाल मंडल अध्यक्ष, उमाशंकर भगत, संजय अग्रवाल, कमलेश अग्रवाल, रोहित साहू, रवि आपट, रविन्द्रों साय, प्रतीक सिंह, श्यामलाल चौधरी, सुखल साय, कन्हाई राम यादव, जयशंकर झांप, अजय गुप्ता, जागेश्वर यादव, विजय शर्मा, सुदर्शन पटेल, हेमवती भगत, सकीला कवर, भदर साय, भुवन बंजारा सहित सहित कई  लोग उपस्थित थे।

5379487