रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर में अज्ञात महिला की संदिग्ध हालत में कार के अंदर लाश मिली है। महिला की उम्र करीब 40 साल बताई जा रही है। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है।

दरअसल यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार पुजारी पार्क स्थित भक्कू गैरेज के बाहर कार में संदिग्ध हालत में महिला की लाश मिली है।  पुलिस को घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल महिला की पहचान और मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस इस घटना की जांच में जुट गई है। कार के अंदर महिला की लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है।

भिलाई में बड़ी वारदात 

वहीं कुछ दिन पहले भिलाई के ग्राम नंदनी-खुंदनी में गणेशोत्सव में डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद में तीन भाइयों की जान चली गई। इस मामले में पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं इलाके में सनसनी फैल गई है। यह पूरा मामला नंदिनी थाना क्षेत्र का है। 

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम नंदिनी-खुंदनी में दो गुटों में जमकर मारपीट हुई है। एक गुट पुराना शीतला पारा और दूसरा यादव मोहल्ला का है। शुक्रवार को स्थापना के लिए भगवान गणेश की मूर्ति पंडाल तक डीजे की धुन में लेकर आ रहे थे। इस दौरान शीतला पारा गुट के युवकों का यादव मोहल्ला के युवकों से विवाद हो गया। देर शाम तक माहौल शांत हुआ इसके बाद दोनों गुटों के लोग अपने-अपने घर चले गए। 

इसे भी पढ़ें...गौवंश की हत्या : 6 आरोपी गिरफ्तार, जंगल में गाय का मांस निकालते पकड़े गए थे 

हमले में तीन भाइयों की मौत 

शनिवार की शाम एक बार फिर दोनों गुटों के लोग आपस में भिड़ गए। इस बार शीतला पारा के युवकों ने यादव पारा के युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में राजेश यादव, करण यादव और वासु यादव की मौत हो गई। वहीं दूसरे पक्ष से आकाश पटेल की हालत गंभीर है। पूरे मामले में नंदिनी अहिवारा पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं गांव में कर्फ्यू जैसा माहौल है।