International Women's Day: महिलाओं का जीवन घर और काम की जिम्मेदारी से घिरा हुआ है। इसकी वजह से महिलाओं को शारीरिक और मानसिक तनाव का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे में महिलाओं के अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। आज के समय में काम और स्ट्रेस के बीच समय निकाल पाना बहुत मुश्किल है। इससे छुटकारा पाने के लिए बाहर घूमने का प्लान बनाया जा सकता है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाएगा। वैसे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) के मौके पर आप अपने दोस्तों के साथ दिल्ली की कई जगहों पर घूम सकती हैं।  

हौज खास मौज-मस्ती के लिए बेस्ट
हौज खास

जब दिल्ली में मौज-मस्ती की बात होती है, तो ऐसे में हम हौज खास को नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं। आपकी जेब में पैसे भले ही कम हो, लेकिन यहां आकर फिर भी आप अपनी मौज मस्ती की जा सकती है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आप हौज खास में जाकर आनंद ले सकते हैं। यहां पर कई सारे कैफे और कल्बस हैं। यहां पर दोस्तों के साथ बैठने के लिए कई सारी जगह मौजूद हैं, जहां पर आप आपनी दोस्तों के साथ सेल्फी भी ले सकती हैं। इसलिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अपनी दोस्तों के साथ हौज खास घूमने के लिए जरूर जाएं। 

कनॉट प्लेस के स्ट्रीट फूड का मजा लें 
कनॉट प्लेस

दिल्ली की ये जगह स्ट्रीट फूड और शॉपिंग के लिए बेस्ट मानी जाती है। इस जगह पर मौजूद पालिका बाजार में आप काफी सस्ते दाम में शॉपिंग कर सकती है। वहीं कनॉट प्लेस के नजदीकी जनपथ मार्केट महिलाओं के साथ-साथ हर किसी की पसंद है। अगर आपने भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर घूमने का प्लान बनाया है, तो कनॉट प्लेस में घूमने आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यहां पर मंदिर और गुरुद्वारे भी हैं, जहां आप दर्शन करने के लिए जा सकती हैं। 

साकेत की चंपा गली मशहूर 
साकेत

साकेत की मशहूर चंपा गली और गार्डन ऑफ फाइव सेंसेज में आप अपनी गर्ल्स गैंग्स के साथ मौज-मस्ती करने के लिए जा सकती हैं। इन जगहों पर घूमना आपको और आपकी सहेलियों को बहुत पसंद आएगा। चंपा गली में कई सारी ऐसी जगह हैं, जहां पर फोटो क्लिक करवा सकती हैं और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को यादगार बना सकती हैं।