Delhi Budget 2025: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश किया। इस दौरान दिल्ली को 1 लाख करोड़ रुपए के बजट की सौगात मिली है। इस बजट में यमुना की सफाई, बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा, महिला सशक्तिकरण, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर दिया गया। पिछले बजट के मुकाबले इस बजट में शिक्षा के क्षेत्र के लिए 17 फीसदी ज्यादा बजट आवंटित किया गया।
दिल्ली बजट 2025 में किसे क्या मिला?
बता दें कि दिल्ली सरकार ने लोगों की राय लेकर दिल्ली का बजट तैयार किया है। इसमें सभी वर्गों के लोगों को शामिल करने की कोशिश की गई है। आइए जानते हैं इस बजट में किसे क्या मिला?
- परिवहन विभाग को 12,952 करोड़ का सबसे बड़ा बजट आवंटित किया है। साथ ही 5000 नई इलेक्ट्रिसिटी बसें चलाने का भी ऐलान किया गया है।
- सड़क परिवहन के लिए 1 हजार करोड़ रुपए का बजट दिया गया है।
- दिल्ली जल बोर्ड को 9,000 करोड़ रुपए का बजट मिला है।
- दिल्ली की शिक्षा विभाग को 8000 करोड़ रुपए का बजट दिया गया है। साथ ही इस बार 10वीं पास करने वाले1200 मेधावी छात्रों को लैपटॉप दिए जाएंगे।
- वहीं दिल्ली की बसों में सफर करने वाली महिलाओं को पिंक टिकट की जगह कार्ड दिए जाने की घोषणा की गई है। इससे आनावश्यक कागज की खपत पर रोक लग सकेगी।
- यमुना सफाई को लेकर 500 करोड़ बजट आवंटित किया गया है।
- प्रदूषण को कम करने के लिए 300 करोड़ रुपए का बजट दिया गया है।
- जलभराव की समस्या का समाधान करने के लिए 603 करोड़ रुपए की धनराशि आवंटित की गई है।
- वहीं दिल्ली में बिजली की समस्या को ध्यान में रखते हुए बिजली विभाग को 3,843 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।
- दिल्ली मेट्रो के विस्तार का काम तेजी से चल रहा है। दिल्ली सरकार ने दिल्ली मेट्रो के लिए 2,929 करोड़ रुपए का बजट दिया है।
- पीएम ने सूर्य योजना के तहत हर घर को 78 हजार रुपए सब्सिडी देने का ऐलान किया है।
- दिल्ली सरकार ने महिला समृद्धि योजना के लिए 5100 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया है।
- अंत्योदय की सोच के साथ जनकल्याण योजना को 10 हजार करोड़ रुपए का बजट मिला।
- महिला एवं बाल विकास को 9 हजार करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया गया।
- दिल्ली नगर निगम को 6,897 हजार करोड़ का शेयर मिला।
- दिल्ली के पार्कों के रखरखाव के लिए 20 करोड़ रुपए का बजट मिला।
- लघु उद्योगों के लिए 50 करोड़ रुपए का बजट आवंटित हुआ है। साथ ही ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड की स्थापना की घोषणा की गई है।
- दिल्ली में 100 अटल कैंटीन की स्थापना की घोषणा की गई, जिसके लिए 100 करोड़ रुपए का बजट दिया गया है।
- झुग्गी बस्तियों के डेवलपमेंट और रीडेवलपमेंट के लिए 696 करोड़ रुपए का बजट दिया गया है।
- दिल्ली की अदालतों के लिए 927 करोड़ रुपए का बजट दिया गया है।
- डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के लिए 490 करोड़ रुपये का बजट दिया गया है।
- डिजिटल हियरिंग के लिए 200 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया गया है।
- दिल्ली के फायर स्टेशनों को दुरुस्त करने के लिए 110 करोड़ का बजट मिला है।
- होम गार्ड्स की संख्या बढ़ाई जाएगी। अभी दिल्ली में 10 हजार होम गार्ड्स हैं। इन्हें बढ़ाकर 25 हजार किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: दिल्ली की महिलाओं को सौगात: सीएम रेखा गुप्ता ने 5100 करोड़ से अधिक की राशि आवंटित की, बोलीं- हर वादा पूरा करेंगे