Logo
Congress Nyay Sankalp Sammelan Live: दिल्ली की गीता कॉलोनी स्थित रामलीला मैदान में कांग्रेस न्याय संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया गया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला।

Congress Nyay Sankalp Sammelan Live: पूर्वी दिल्ली स्थित गीता कॉलोनी के रामलीला मैदान में न्याय संकल्प सम्मेलन का आयोजन करके कांग्रेस ने बीजेपी के खिलाफ महायुद्ध का आगाज कर दिया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में आयोजित हो रहे इस सम्मेलन में 'पांच न्याय की आवाज' को प्रमुखता से उठाया गया। पांच न्याय, जिनकी बात राहुल गांधी अपनी यात्रा के दौरान उठा रहे हैं। सम्मेलन को संबोधित करते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे ने बीजेपी पर तीखे हमले बोले। 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि राहुल गांधी पिछले 21 दिनों से भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। वे न्याय के 5 स्तंभ लेकर यात्रा पर निकले हैं। जनता के हक के लिए लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें लोकतंत्र की रक्षा करनी है और इस लड़ाई में आपको भी जुड़ना है। उन्होंने कहा कि आज हर खबर में मोदी की गारंटी लिखी रहती है। मोदी जी ने दो करोड़ नौकरियां देने, लोगों के खाते में 15-15 लाख रुपये देने जैसी गारंटिया दी थी, लेकिन कुछ नहीं हुआ। हर वर्ग के लोगों से केवल धोखा किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जो भी वादा करती है, उसे पूरा करती है। उन्होंने लोगों से बीजेपी से मुक्ति पाने के लिए कांग्रेस के लिए अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने का आह्वान किया।  

इन पांच न्याय की मांग

दिल्ली कांग्रेस का कहना है कि राहुल गांधी ने पांच न्याय की बात अपनी यात्रा के दौरान कही है। पहला न्याय चाहिए कि बेरोजगारी से लड़ते युवाओं के लिए न्याय मिले। दूसरा, बदहाली किसानों के लिए न्याय चाहिए। बहन बेटियों पर अन्याय के खिलाफ, शोषित और लाचार श्रमिकों के दमन और समाज के हर वर्ग की भागीदारी के लिए न्याय चाहिए। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर लवली का कहना है कि यह सम्मेलन आम और पीड़ित हर इंसान की आवाज को बुलंद करेगा। इससे पूर्व अरविंदर सिंह लवली ने सम्मेलन में आए सभी लोगों का अभिभावदन किया। इसके बाद उन्होंने सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने रामलीला मैदान की अहमियत बताई। उन्होंने कहा कि रामलीला मैदान कांग्रेस के लिए हमेशा से अहमियत रखता रहा है। इसी मैदान से बीजेपी के खिलाफ फिर से न्याय की लड़ाई का आगाज किया जा रहा है।

CH Govt hbm ad
5379487