Logo
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गाय-भैंस का दूध बढ़ाने वाला नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों दिल्ली के सोनिया विहार के रहने वाले हैं।

Fake Oxytocin Injections: दुधारू पशुओं को दूध बढ़ाने के लिए नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन तैयार करने वाले दो लोगों को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। इनके नाम सोनिया विहार निवासी 19 वर्षीय शिवम और 50 वर्षीय फिरोज के रूप में हुई है। आरोपियों से ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल, केमिकल और पैकिंग का सामान बरामद हुआ है।

दिल्ली में बन रहा था नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन

पुलिस के मुताबिक, ऑक्सीटोसिन के इस्तेमाल की जानकारी मिलने पर झाड़ौदा में एक डेयरी पर छापेमारी की गई थी। सुरेंद्र की डेयरी से पुलिस ने ऑक्सीटोसिन की चार बोतले बरामद की। पूछताछ में उसने बताया कि नौकर प्रदीप ऑक्सीटोसिन लाता था। जांच में सोनिया विहार के रहने वाले शिवम का नाम सामने आया, जो ऑक्सीटोसिन सप्लाई करता है।

क्राइम ब्रांच ने दो को किया अरेस्ट

पुलिस ने शिवम को पकड़ ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन की बोतलें जब्त की। वह अपने घर पर इसे तैयार करता था। शिवम ने बताया कि उसे कच्चा माल फिरोज सप्लाई करता है। इस खुलासे के बाद पुलिस ने फिरोज को भी पकड़ लिया। अब पुलिस को इस केस में राकेश की तलाश है, जो ऑक्सीटोसिन बनाने के लिए कच्चा माल फिरोज को देता था।

पुलिस का कहना है एक याचिकाकर्ता की शिकायत पर दिल्ली उच्च न्यायालय ने डेयरी में ऑक्सीटोसिन के इस्तेमाल की जांच के लिए कमिश्नर नियुक्त किया था। इसके बाद पुलिस, कोर्ट कमिश्नर व अन्य लोगों की टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई। पुलिस गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से पूछताछ कर इस गैंग के अन्य सदस्यों को जानकारी प्राप्त करने की कोशिश कर रही है। इस संबंध में भी पुलिस ने आगे की कानूनी कार्रवाई भी शुरू कर दी है।

5379487