Delhi Assembly Elections 2025 BJP Campaign Live Update:दिल्ली में पांच फरवरी को विधानसभा चुनाव होना है और 3 फरवरी को चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। चुनाव प्रचार के आखिरी दौर में बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है और रविवार को सभी 70 विधानसभा सीटों पर ताबड़तोड़ रैलियां और जनसभाएं होंगी। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आरके पुरम में चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंच गए हैं। इसके अलवा हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी, राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन लाल यादव आज दिल्ली के चुनावी मैदान में प्रचार के लिए उतरेंगे। बीजेपी की जनसभाओं से संबंधित अपडेट के लिए हरिभूमि डॉट कॉम के साथ जुड़े रहें।

पीएम मोदी ने आरके पुरम में रैली में आप पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के आर के पुरम में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि बसंत पंचमी के साथ ही मौसम बदलना शुरू हो जाता है। तीन दिन बाद दिल्ली में 5 फरवरी को दिल्ली में विकास का नया बसंत आने वाला है। इस बार दिल्ली में दिल्ली में बीजेपी सरकार बनने जा रही है। इस बार पूरी दिल्ली कह रही है। अबकी बार मोदी सरकार। 

पीएम मोदी आपकी परेशानियां दूर करने के लिए खप जाऊंगा

पीएम मोदी ने आगे कहा कि दिल्ली की आपदा पार्टी ने 11 साल बर्बाद कर दिए। मेरी दिल्ली के हर परिवार से प्रार्थना है कि राज्य में हमें आप सबकी, दिल्ली वासियों की सेवा का मौका जरूर दें। मैं गारंटी देता हूं कि आपकी हर मुसीबत, हर परेशानी को दूर करने के लिए खप जाऊंगा। गरीब और या मीडिल क्लास हर परिवार का जीवन खुशहाल हो। ऐसे डबल इंजन सरकार दिल्ली को मिलेगी। हमें  हमें ऐसी डबल इंजन सरकार बनानी है, जो लड़ाई-झगड़े की बजाय दिल्ली के लोगों की सेवा करें। जो बहाने बनाने की बजाय दिल्ली को संवारने का काम करें। गलती से भी दिल्ली में आपदा सरकार नहीं आनी चाहिए। जो दिल्ली के पांच और साल बर्बाद कर दें। 

पीएम मोदी ने कसा तंज

प्रधानमंत्री ने आम आदमी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि साथियों आज कल हम देख रहे हैं कि कैसे वोटिंग से पहले ही झाड़ू के तिनके बिखर रहे हैं। आपदा के लीडर उसे छोड़कर जा रहे हैं। ये जान चुके हैं कि ग्राउंड पर जनता आपदा से कितना नाराज है। दिल्ली के लोगों के गुस्से से आपदा पार्टी इतनी घबरा गई है कि हर घंटे झूठी घोषणाएं कर रही है। ये बात अलग है कि दिल्ली की जनता के सामने आपदा वालों का नकाब उतर चुका है। 

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी दो जनसभाओं को करेंगे संबोधित 

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी आज मुंडका और सुल्तानपुर माजरा में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। सीएम दो बजे मुंडका पहुंचेंगे और इसके बाद शाम चार बजे सुल्तानपुर माजरा में रैली करेंगे। 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री चार जनसभाओं को करेंगे संबोधित 

वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री चार जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वहीं अपनी पहली जनसभा उत्तम नगर में एक बजे, दूसरी जनसभा बवाना (रोहिणी सेक्टर 24) में दोपहर 2.30 बजे और तीसरी जनसभा बुराड़ी में करीब 3.30 बजे और चौथी जनसभा आरकेपुरम सेक्टर 9 के दशहरा पार्क में शाम पांच बजे करेंगे। 

राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा तीन जनसभाओं को करेंगे संबोधित 

राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा भी आज दिल्ली के चुनाव प्रचार के मैदान में उतरेंगे। मुख्यमंत्री रविवार को तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पहली जनसभा शकूरबस्ती में चार बजे, दूसरी जनसभा त्रिनगर विधानसभा में शाम 5.30 बजे और तीसरी जनसभा तिमारपुर में शाम 7 बजे करेंगे। 

मध्यप्रदेश के सीएम मोहन लाल यादव चार जनसभाओं को करेंगे संबोधित 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन लाल यादव आज दिल्ली में चार जनसभाओं को संबोधित करेंगे। सबसे पहले वह आज विकासपुरी में पहुंचे। इसके बाद नांगलोई जाट में उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। फिर दोपहर 12 बजे मोहन लाल उत्तम नगर में पहुंचे हैं। इसके अलावा सीएम 2.30 बजे नजफगढ़ में पहुंचेंगे। यहां से जनसभा को संबोधित करने के बाद सीएम मालवीय नगर जाएंगे और 4.30 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। 

बीजेपी के ये 68 उम्मीदवार है चुनावी मैदान में

1- आदर्श नगर विधानसभा  - राज कुमार भाटिया
2- मुस्तफाबाद विधानसभा - मोहन सिंह बिष्ट
3-बादली विधानसभा - दीपक चौधरी
4- रिठाला विधानसभा - कुलवंत राणा
5- नांगलोई जाट विधानसभा- मनोज शौकीन
6-मंगोलपुरी विधानसभा - राजकुमार चौहान
7- रोहिणी विधानसभा -विजेंद्र गुप्ता
8- शालीमार बाग विधानसभा- रेखा गुप्ता
9-  मॉडल टाउन विधानसभा-अशोक गोयल
10-करोल बाग विधानसभा-दुष्यंत कुमार गौतम
11-पटेल नगर विधानसभा- राज कुमार आनंद
12-राजौरी गार्डन विधानसभा-सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा
13-जनकपुरी विधानसभा-आशीष सूद
14-बिजवासन विधानसभा- कैलाश गहलोत
15-नई दिल्ली विधानसभा-प्रवेश साहिब सिंह वर्मा
16-जंगपुरा विधानसभा-सरदार तरविंदर सिह मरवाह
17-मालवीय नगर विधानसभा-सतीश उपाध्याय
18-आर के पुरम विधानसभा-अनिल शर्मा
19-महरौली विधानसभा-गजेंद्र यादव
20-छतरपुर विधानसभा-करतार सिंह तंवर
21-अंबेडकर नगर विधानसभा- खुशीराम चुनार
22-कालकाजी विधानसभा-रमेश विधूड़ी
23-बदरपुर विधानसभा-नारायण दत्त शर्मा
24-पटपड़गंज विधानसभा-रविंद्र सिंह नेगी
25-विश्वास नगर विधानसभ-ओम प्रकाश शर्मा
26-कृष्णा नगर विधानसभा-डॉ अनिल गोयल
27- गांधी नगर विधानसभा-सरदार अरविंदर सिंह लवली
28- सीमापुरी विधानसभा-कुमारी रिंकू
29-रोहतास नगर विधानसभा-जितेंद्र महाजन
30-घोंडा विधानसभा-अजय महावर
31- तिमारपुर विधानसभा- सूर्य प्रकाश खत्री
32-नरेला विधानसभा-राज करण खत्री
33-किराड़ी विधानसभा-बजरंग शुक्ला
34-चांदनी चौक विधानसभा- सतीश जैन
35- सुल्तानपुर माजरा विधानसभा- कर्म सिंह कर्मा
36- मुंडका विधानसभा- गजेंद्र दराल
37- सदर बाजार विधानसभा - मनोज कुमार जिंदल
38-मटिया महल विधानसभा- दीप्ति इंदौरा
39- हरिनगर विधानसभा-श्याम शर्मा
40-शकूर बस्ती विधानसभा- करनैल सिंह
41- बल्लीमारान विधानसभा- कमल बागड़ी
42- मादीपुर विधानसभा-उर्मिला कैलाश गंगवाल
43- तिलक नगर विधानसभा-श्वेता सैनी
44-उत्तम नगर विधानसभा-पवन शर्मा
45- विकासपुर विधानसभा- पंकज कुमार सिंह
46-नजफगढ़ विधानसभा-नीलम पहलवान
47-कस्तूरबा नगर विधानसभा नीरज बसोया
48- मटियाला से  संदीप सहरावत
49- द्वारका से प्रद्युम्न राजपूत
50- पालम विधानसभा से कुलदीप सोलंकी
51-राजिंदर नगर विधानसभा- उमंग बजाज
52-तुगलकाबाद विधानसभा-रोहतास बिधूड़ी
53-ओखला विधानसभा-मनीष चौधरी
54-लक्ष्मी नगर विधानसभा-अभय वर्मा
55-सीलमपुर विधानसभा-अनिल गौड़
56-करावल नगर से कपिल मिश्रा
57-मोतीनगर से हरीश खुराना
58-कोंडलीसे प्रियंका गौतम
59-त्रिनगर से तिलक राम गुप्ता
60-बवाना से रवींद्र कुमार
61-वजीरपुर से पूनम शर्मा
62-दिल्ली कैंट से भुवन तंवर
63-संगम विहार से चंदन कुमार चौधरी
64-ग्रेटर कैलाश से शिखा राय
65-त्रिलोकपुरी से रविकांत उज्जैन
66-शाहदरा से संजय गोयल
67-बाबरपुर से अनिल वशिष्ठ
68-गोकुलपुर से प्रवीण निमेष

 

ये भी पढ़ें- Delhi Elections 2025: राहुल गांधी ने ली चुटकी, बोले- कांग्रेस और भाजपा के बीच विचारधारा में केजरीवाल खंभे पर चढ़ गए