Christmas Day 2023: आज देशभर में क्रिसमस (Christmas) को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इस दिन लोग सुबह से लेकर शाम तक घूमने के लिए निकल जाते हैं, फिर चाहे उन्हें दिल्ली से बाहर घूमना हो या फिर दिल्ली में ही कहीं दूसरी जगह पर घूमना हो। अगर आप भी क्रिसमस के दिन घूमने के लिए कोई बेस्ट मॉल देख रहे हैं, तो यहां आपको कुछ ऐसे मॉल के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके लिए बेस्ट मॉल हो सकते हैं। 

पैसिफिक मॉल 

दिल्ली के टैगोर गार्डन के पास पैसिफिक मॉल है, जो क्रिसमस के दिन काफी खूबसूरती के साथ सजाया जाता है। हर साल की तरह इस साल भी यहां क्रिसमस ट्री की थीम बेहद खास है। क्रिसमस के दिन आप इस मॉल में जाकर कुछ मजेदार एक्टिविटी भी कर सकते हैं। 

सिलेक्ट सिटी वॉक मॉल 

दिल्ली के साकेत का सिलेक्ट सिटी वॉक मॉल क्रिसमस और नए साल पर जन्नत जैसा दिखने लगता है। इस मॉल की खूबसूरती को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। अगर आप भी आज मॉल घूमने के लिए जाने वाले हैं, तो इस मॉल में दिन की बजाय रात में जरूर जाएं। यहां की रंग बिरंगी लाइट्स मॉल की सुंदरता को और बढ़ा देती है। ये मॉल अपनी बेस्ट ब्रांड स्टोर के लिए भी जाना जाता है, जहां पर आप इस फेस्टिवल्स में कुछ अच्छे डिस्काउंट्स के साथ शॉपिंग कर सकते हैं।

वेगास मॉल 

क्रिसमस के दिन आप वेगास मॉल में जाकर एन्जॉय कर सकते हैं। यहां पर जाकर आप कुछ शॉपिंग करेंगे, तो अच्छा खासा डिस्काउंट मिल जाएगा। मॉल में होने वाली मनोरंजन एक्टिविटी लोगों को काफी मजा आता है। 

डीएलएफ एम्पोरियो मॉल 

दिल्ली के बेस्ट मॉल की लिस्ट में डीएलएफ एम्पोरियो सबसे फेमस इंटरनेशनल और इंडियन ब्रांड हैं। इस मॉल के बीचो बीच रखे क्रिसमस ट्री के साथ आप फोटो जरूर क्लिक करवाएं। यहां पर शॉपिंग और फूड कोर्ट में डिनर के साथ अपने क्रिसमस को कंपलीट करें। आज सभी मॉल में सुबह से लेकर रात तक काफी भीड़ देखने को मिलेगी। अगर आप भी मॉल जाने का प्लान बना रहे हैं, तो इन मॉल में जरूर जाएं।