Delhi Boutique Robbery: दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दिल्ली के बुटीक में 2 करोड़ का लूट करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार हो गए हैं। पुलिस ने जिन 3 आरोपियों को दबोचा है, उनमें से 2 नाबालिग है, जबकि एक उसकी महिला मित्र है। यह लूट दिल्ली के फतेहपुर बेरी इलाके में एक प्रसिद्ध बुटीक में हुआ था। पुलिस ने इस लूट का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ-साथ लूट का सारा सामान भी बरामद कर लिया है।
वॉशरूम यूज करने के बहाने घुसे आरोपी
पुलिस के अनुसार 1 मार्च को लगभग दो बजे फतेहपुर बेरी में महंगे डिजाइनर दुल्हन के परिधानों की लूट के संबंध पीसीआर कॉल प्राप्त हुई। तुरंत पुलिस कर्मचारी मौके पर फार्म हाउस पहुंचे। फार्म हाउस के गार्ड ने बताया कि वह रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक ड्यूटी पर था। वहां पर अंदर ही एक बुटीक चल रहा था। रात करीब 11:15 बजे एक महिला दो अज्ञात व्यक्तियों के साथ वहां पहुंची। उसने खुद को मालिक का रिश्तेदार बताया। गार्ड का विश्वास हासिल करके उसने वॉशरूम का उपयोग करने के बहाने शोरूम में प्रवेश का अनुरोध किया।
डिजाइनर दुल्हन के कपड़े लूट फरार
अचानक दो नकाबपोश लोगों ने गार्ड को बंधक बना लिया। उसके हाथ पैर बांध दिए और शोरूम में रखे सभी डिजाइनर दुल्हन के कपड़े लूट फरार हो गये थे। जांच के दौरान टीम को पता चला कि आरोपियों ने सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी चुरा लिया था। पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि वह सुल्तानपुर क्षेत्र में रहता है और बुटीक का काम करता है। वह एक शानदार जीवन जीना चाहता था, इसलिए उसने अपने नाबालिग दोस्त और उसकी महिला मित्र के साथ मिलकर बुटीक को लूटने की साजिश रची थी। वह दुल्हन के परिधानों की कीमत जानता था।
ये भी पढ़ें:- Noida Expressway: रॉन्ग साइड गाड़ी चलाने वालों की खैर नहीं, अब सिर्फ चालान ही नहीं... होगी FIR, पढ़ें नया फरमान