Rekha Gupta: कल शाम हुई भाजपा बैठक में रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री पद के नाम सर्वसहमति से मुहर लग गई। आज रेखा गुप्ता अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ शपथ लेंगी। उनके राजनीतिक सफर में उनके पति ने उनका काफी सहयोग किया है। ऐसे में ये जानना काफी अहम है कि उनके पति कौन हैं और वो कितनी संपत्ति के मालिक हैं?

रेखा गुप्ता और उनके पति मनीष गुप्ता की संपत्ति

बता दें कि रेखा गुप्ता के पति का नाम मनीष गुप्ता है और वो पेशे से एक व्यापारी हैं। वे स्पेयर पार्ट्स का व्यापार करते हैं। रेखा गुप्ता द्वारा दिए गए एफिडेविट के अनुसार, उनके पति बीमा के बिजनेस से जुड़े हैं। वे निकुंज एंटरप्राइज नाम से कारोबार चलाते हैं। मनीष गुप्ता के पास 1,57000 रुपए नकद हैं।

इसके अलावा मनीष ने बॉन्ड्स, डिबेंचर्स, एलआईसी पॉलिसी, एनपीएस, के रूप में भी अपने पैसे निवेश कर रखे हैं। वहीं रेखा गुप्ता के दो बच्चे हैं, इनमें बड़ी बेटी हर्षिता और छोटा बेटा निकुंज है। वहीं अगर रेखा गुप्ता की संपत्ति की बात करें, तो बता दें कि रेखा गुप्ता की संपत्ति कुल संपत्ति 5 करोड़ 31 लाख रुपए है। वहीं उनपर 1 करोड़ 20 लाख रुपए का कर्ज है और उनकी वार्षिक आय लगभग 7 लाख रुपए है।

ये भी पढ़ें: रेखा गुप्ता कैसे जीतीं CM रेस: इन 3 कारणों ने पलट दी सारी बाजी, प्रवेश वर्मा यहीं पड़ गए पीछे

मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण से पहले क्या बोलीं रेखा गुप्ता 

मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ ग्रहण समारोह से पहले रेखा गुप्ता ने बयान दिया। उन्होंने कहा 'ये चमत्कार है और नई प्रेरणा और नया अध्याय है। मुझे लगता है कि अगर मैं मुख्यमंत्री बन सकती हूं, तो मैं मानती हूं कि सभी महिलाओं के लिए रास्ते खुल गए हैं।' वहीं उन्होंने केजरीवाल सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जिन लोगों ने भ्रष्टाचार किया है, उन्हें उसका हिसाब देना होगा।' 

मनीष गुप्ता ने जताई खुशी

रेखा गुप्ता के पति मनीष गुप्ता ने भाजपा के इस निर्णय पर कहा कि 'हमने कभी नहीं सोचा था कि रेखा दिल्ली की मुख्यमंत्री बनेंगी। ये एक चमत्कार जैसा लगता है और हमारे लिए बड़ी खुशी की बात है कि पार्टी ने हमें इतना सम्मान दिया है।'

ये भी पढ़ें: Delhi Oath Ceremony Live: रामलीला मैदान में शपथ लेंगी रेखा गुप्ता, भाजपा के ये 2 सीएम नहीं होंगे शामिल, ये 6 नेता बनेंगे मंत्री