Logo
Delhi Crime News: दिल्ली पुलिस ने वांटेड आकाश उर्फ अक्कू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने एक 13 साल को गोली मारी थी। चलिए बताते हैं क्या है पूरा मामला।

Delhi Crime News: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने जहांगीरपुरी के एक हत्या के प्रयास केस में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को इस मामले में भगोड़ा अपराधी घोषित किया गया था। बदमाश ने अपने साथियों के साथ मिलकर इलाके में वर्चस्व साबित करने के लिए फायरिंग की थी। इसमें एक 13 वर्षीय किशोर गोली लगने से घायल हो गया था। किसी तरह बच्चे की जान बच सकी थी।

निशाना कोई और घायल हुआ कोई और

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डीसीपी सतीश कुमार के अनुसार हत्थे चढ़े बदमाश का नाम कन्ना उर्फ भुवनेश उर्फ महेश है, जो जहांगीरपुरी का रहने वाला है। यह केस सागर नामक शख्स के बयान पर 4 जनवरी को इसी साल दर्ज किया गया था। सागर ने इसकी शिकायत दर्ज कराते हुए कहा था कि जब वह टहलने के लिए जहांगीरपुरी के एक पार्क में गया था। वहां उसने अक्कू के साथ कुछ और लोगों को पार्क के बाहर खड़े देखा। वह जब पार्क में घुसा तभी अचानक बाहर खड़े सभी लोग पार्क में घुस गए।

आरोपी क्यों था शिकायतकर्ता से खफा

इसके बाद अक्कू और सूरज ने उनकी तरफ गोली चला दी, लेकिन गोली उनसे चूक गई और एक 13 वर्षीय लड़के को लग गई थी। शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि 2023 में उसके चचेरे भाई की शादी हुई थी, उन्होंने इसका निमंत्रण अक्कू को नहीं दिया था, जिसके कारण अक्कू ने अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर उसके घर पर पथराव और फायरिंग भी की थी। उस घटना को भोला नामक बदमाश और उसके साथियों ने इलाके में अपना वर्चस्व कायम करने के लिए अंजाम दिया।

ये भी पढ़ें:- दिल्ली पुलिस को मिली सफलता: ई-सिम फ्रॉड में शामिल जालसाज देहरादून से गिरफ्तार, रिटायर सेना से ठगे 5 लाख

ये भी पढ़ें:- हैवान बनी मां: महिला ने रेंता अपनी ही नौ दिन की बच्ची का गला, पुलिस ने किया गिरफ्तार

5379487