Logo
Delhi Crime Report: दिल्ली में एक जनवरी से 31 मार्च 2025 तक के क्राइम के आंकड़ों में सुधार देखने को मिला। इस दौरान दुष्कर्म के मामले और स्ट्रीट क्राइम के मामलों में गिरावट आई। वहीं हत्या के मामलों में बढ़ोतरी हुई। 

Delhi Crime Report: दिल्ली पुलिस ने एक मार्च  से 31 मार्च 2025 तक के क्राइम के आंकड़े पेश किए हैं। इसके अनुसार हत्या के मामलों में मामूली बढ़ोतरी हुई है। वहीं डकैती, छेड़छाड़, दुष्कर्म जैसे मामलों में कमी देखने को मिली है। 2024 की शुरुआती तीन महीनों की रिपोर्ट में दुष्कर्म के मामलों में 18.7 फीसदी कमी दर्ज की गई है। वहीं अपहरण, फिरौती और दूसरे मामलों में भी पिछले साल की तुलना में कमी दर्ज की गई है। 

दुष्कर्म और मोलेस्टेशन के मामलों में गिरावट

बता दें कि साल 2023 में शुरुआती तीन महीनों की रिपोर्ट में दुष्कर्म के मामले 422 दर्ज किए गए थे। 2024 के शुरुआती तीन महीनों की रिपोर्ट में ये आंकड़ा बढ़कर 455 हो गया। वहीं साल 2025 में शुरुआती तीन महीनों की पेश की गई रिपोर्ट में ये आंकड़े घटकर 370 हो गए, जो 2024 की तुलना में 18.7 फीसदी कम है। वहीं मोलेस्टेशन (महिलाओं के खिलाफ उत्पीड़न) के मामले साल 2023 में 547 थे, जो साल 2024 में घटकर 444 थीं। वहीं साल 2025 में पेश की गई इस रिपोर्ट मोलेस्टेशन के मामले कम होकर 379 हो गए। 

ये भी पढ़ें: DDA Park: यमुना नदी के किनारे बनेगा दिल्ली का सबसे बड़ा पार्क, 22 किमी डूब क्षेत्र में तैयार होगा ये मयूर पार्क

छेड़छाड़, अपहरण और हत्या के प्रयास के मामलों में कमी

छेड़छाड़ के मामले साल 2023 में 98 थे। ये मामले साल 2024 में घटकर 74 रह गए। अब 2025 में छेड़छाड़ के मामले कम होकर 63 हो गए। अपहरण के मामलों में मामूली राहत देखने को मिली है। साल 2023 में अपहरण के 1385 मामले दर्ज किए गए थे, जो साल 2024 में बढ़कर 1393 हो गए। साल 2025 में अपहरण के मामले कम होकर 1360 रह गए। दिल्ली में हत्या के प्रयास के मामलों में भी कमी आई है। साल 2023 में हत्या के प्रयास के 158 मामले दर्ज किए गए थे, जो साल 2024 में बढ़कर 203 हुए। हालांकि साल 2025 में ये मामले घटकर 168 रह गए। 

डकैती और झपटमारी के मामलों में कमी 

दिल्ली पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, डकैती और झपटमारी के मामलों में भी सुधार देखने को मिला है। साल 2023 में शुरुआती तीन महीने में डकैती के 375 मामले दर्ज किए गए। साल 2024 में ये मामले बढ़कर 424 हो गए। साल 2025 में डकैती के मामलों में भारी कमी दर्ज की गई। इस साल 31 मार्च तक डकैती के केवल 375 मामले दर्ज किए गए। ये आंकड़ा साल 2024 की तुलना में 25.7 फीसदी अधिक हैं। झपटमारी के मामलों में भी कमी दर्ज की गई है। साल 2023 में झपटमारी के 1812 मामले दर्ज किए गए थे। साल 2024 में ये मामले बढ़कर 1925 हो गए। वहीं इस साल ये मामले घटकर 1199 रह गए, जो पिछले साल के मुकाबले लगभग 37.7 फीसदी दम हैं। 

हत्या के मामलों में बढ़त

दिल्ली में क्राइम रेट में तो कमी आई है, लेकिन हत्या के मामले बढ़ गए हैं। साल 2023 में शुरुआती तीन महीनों के आंकड़ों में हत्या के 115 मामले दर्ज किए गए थे। साल 2024 में ये मामले कम होकर 105 हो गए। वहीं साल 2025 के शुरुआती तीन महीनों में हत्या के 107 मामले दर्ज किए गए हैं।

ये भी पढ़ें: बीजेपी पर 'आप' का प्रहार: दिल्ली 'फुलेरा की पंचायत' नहीं... AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने ऐसा क्यों कहा?

5379487