दिल्ली में आज 70 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। आम आदमी पार्टी जहां अकेले दम पर तीसरी बार सरकार बनाने का प्रयास करेगी, वहीं बीजेपी का 27 साल से सियासी सन्यास को खत्म करने का प्रयास रहेगा। इसके अलावा, कांग्रेस भी शीला दीक्षित सरकार के शासनकाल की याद दिलाकर बाजी पलटने की उम्मीद कर रही है। दिल्ली में 1.55 करोड़ से अधिक मतदाता हैं, जो कि कुल 699 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। यहां पढ़िए दिल्ली चुनाव से जुड़ी तमाम अपडेट्स...
Delhi Voting Live Updates
दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी डाला वोट
दिल्ली के पूर्व सीएम और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी वोट डाला। वह लेडी इरविन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वोट डालने पहुंचे। इसके साथ ही उनके माता-पिता, पत्नी और बेटे ने भी इसी स्कूल में वोट डाला
साउथ दिल्ली में पकड़े गए दो फर्जी मतदाता
दिल्ली में वोटिंग के बीट साउथ दिल्ली में दो फर्जी वोटर्स पकड़े गए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों किसी और की पर्ची पर वोट डालने आए थे।
दिल्ली में 11 बजे तक हुआ 26.33% मतदान
राजधानी दिल्ली में सुबह 11 बजे तक 26.33% मतदान हुआ है। जबकि, 9 बजे तक केवल 8.03% वोटिंग ही हुई थी। पहले चार घटों में पहले 4 घंटे में दिल्ली की मुस्तफाबाद, संगम विहार और सीलमपुर विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा वोटिंग हुई है।
पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने डाला वोट
दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के पिता ने डाला वोट
दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के पिता गोबिंद राम केजरीवाल भी वोट डाने पहुंचे। थोड़ी देर में अरविंद केजरीवाल भी अपने परिवार के साथ वोट डालने पहुंचेंगे।
मुस्तफाबाद विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा वोटिंग, कौन-कौन हैं यहां उम्मीदवार
दिल्ली की मुस्तफाबाद पर 9 बजे तक सबसे ज्यादा वोटिंग हुई है। यहां अभी तक 12.17% मतदान हुआ है। इस सीट पर कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। यह सीट इसलिए चर्चा में हैं क्योंकि बीजेपी ने अपने करावल नगर से पांच बार के विधायक मोहन सिंह बिष्ट को इस विधानसभा क्षेत्र में उतारने का रिस्क लिया है। इसके अलावा इसमें ओवेसी की AIMIM ने ताहिर हुसैन (Tahir Hussain Assembly Seat) को मैदान में उतारा है, वह 2020 के दिल्ली दंगों के आरोपी है और अभी जेल में बंद है। हालांकि, उन्हें पैरोल कस्टडी में चुनाव प्रचार करने का मौका दिया गया था। वहीं AAP ने यहां से आदिल अहमद खान और कांग्रेस ने पूर्व विधायक मेहदी के बेटे हसन मेहदी को टिकट दिया है। इस सीट पर बीजेपी ने हिंदू कैंडिडेट उतारा है। जबकि, अन्य पार्टियों ने मुस्लिम प्रत्याशियों पर भरोसा जताया है।
मनीष सिसोदिया ने डाला वोट
आम आदमी पार्टी के जंगपुरा सीट से उम्मीदवार और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने वोट डाला। उन्होंने दिल्ली की जनता से वोट डालने की अपील की है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में शिक्षा की क्रांति जीतेगी।
बाबरपुर विधानसभा सीट से आप प्रत्याशी गोपाल राय ने डाला वोट
आम आदमी पार्टी के बाबरपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार गोपाल राय ने मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोट डाला। उन्होंने कहा कि मैंने आज काम की राजनीति को वोट किया है और मेरी आप सभी लोगों से अपील है कि काम की राजनीति को खुद भी वोट करें और अपने दोस्तों, परिवार के लोगों और पड़ोसियों को भी मतदान जरूर कराएं।
दिल्ली की सीएम आतिशी ने किया बीजेपी पर फिर किया हमला
दिल्ली की सीएम आतिशी ने एक बार फिर बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि दिल्ली का ये चुनाव सिर्फ चुनाव नहीं है, ये धर्मयुद्ध है। यह अच्छे और बुरे के बीच की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि एक तरफ पढ़े-लिखे लोग हैं जो विकास के लिए काम कर रहे हैं और दूसरी तरफ वे लोग हैं जो गुंडागर्दी कर रहे हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि लोग काम करने वालों को वोट देंगे, गुंडों को नहीं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस खुलेआम बीजेपी के लिए काम कर रही है।
दिल्ली में आठ फरवरी को बनेगी बीजेपी की सरकार
नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार परवेश वर्मा ने अपना वोट डाल दिया है। उन्होंने वोट डालने के बाद मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि वे बड़ी संख्या में आएं और मतदान करें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 8 फरवरी को AAP ईवीएम पर भी सवाल उठाएगी। उन्होंने दावा किया है कि आठ फरवरी को दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। सभी लोग भाजपा सरकार बनाने के लिए वोट कर रहे हैं, उस दिन - कमल खिलेगा और अरविंद केजरीवाल अपनी जमानत भी खो देंगे। वहीं जब उनसे पूछा गया कि अगर बीजेपी जीतती है तो क्या वह बीजेपी के सीएम पद के लिए उम्मीदवार होंगे, उन्होंने मुस्कुराकर कहा कि आप मुझसे ऐसा सवाल पूछ रहे हैं जिसका जवाब मैं नहीं दे सकता।'
दिल्ली में सुबह 9 बजे तक 8.03% हुई वोटिंग (8.10% voter turnout recorded till 9 am)
दिल्ली में 9 बजे तक 8.03% वोटिंग हुई है। सबसे ज्यादा मतदान मुस्तफाबाद सीट पर हुआ है। यहां अभी तक 12.17% वोट डाले गए हैं। इसके अलावा करोल बाग में सबसे कम वोट डाले गए हैं। यहां सिर्फ 4.49% मतदान हुआ है। वहीं चांदनी चौक में 4.53%, नई दिल्ली विधानसभा में 7 फीसदी, जंगपुरा में 7.5% और कालकाजी में 6.2% वोट डाले गए हैं।
वोट डालने के बाद क्या बोले दिल्ली के एलजी
वोट डालने के बाद दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि दिल्ली के लोग बड़ी संख्या में वोट करेंगे और अपनी सरकार चुनेंगे। यह महत्वपूर्ण भी है क्योंकि यह तय करता है कि आप अपने शहर, राज्य में क्या चाहते हैं। दिल्ली में कई चीजें हैं जो लोगों के रडार पर हैं। प्रदूषण एक बड़ा मुद्दा है, कूड़े के पहाड़ एक बड़ा मुद्दा है, यमुना की सफाई एक बड़ा मुद्दा है। ऐसे कई मुद्दे हैं जो मुझे लगता है कि जनता को ध्यान में रखना होगा। मुझे यकीन है कि लोग इन सभी मुद्दों को ध्यान में रखकर वोटिंग कर रहे हैं।"
दिल्ली के एलजी विनय कुमार सक्सेना ने डाला वोट
दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने राज निवास मार्ग स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल के मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डाला वोट
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति संपदा के डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विद्यालय में वोट डाला। वोट डालने के बाद राष्ट्रपति अपनी स्याही लगी उंगली दिखाते हुई नजर आईं।
दिल्ली में सुबह 9 बजे तक कहां कितनी हुई वोटिंग (District Name AND Voters Turnout Trend)
डिस्ट्रिक्ट | 9 बजे तक वोटिंग प्रतिशत |
सेंट्रल दिल्ली | 6.67 प्रतिशत |
पूर्वी दिल्ली | 8.21 प्रतिशत |
नई दिल्ली | 6.51 प्रतिशत |
उत्तरी दिल्ली | 7.12 प्रतिशत |
उत्तर पूर्वी दिल्ली | 10.70 प्रतिशत |
उत्तर पश्चिम दिल्ली | 7.66 प्रतिशत |
शहादरा | 8.92 प्रतिशत |
दक्षिण पूर्वी | 8.36 प्रतिशत |
दक्षिण पश्चिम | 9.34 प्रतिशत |
पश्चिम दिल्ली | 6.76 प्रतिशत |
वोट डालने पहुंचे राहुल गांधी
लोकसभा नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपना वोट डालने के लिए निर्माण भवन स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचे।
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने डाला वोट
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और उनकी पत्नी क्योको जयशंकर ने मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपना वोट डाला। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं शुरुआती मतदाता रहा हूं और मुझे लगता है कि जनता बदलाव के मूड में है।
मालवीय नगर से बीजेपी उम्मीदवार सतीश उपाध्याय ने डाला वोट
मालवीय नगर से बीजेपी उम्मीदवार सतीश उपाध्याय ने वोट डाला। उन्होंने कहा कि मैंने दिल्ली चुनाव के लिए अपना वोट डाल दिया है। यह तय है कि दिल्ली में कमल खिलेगा। जिस तरह से मुख्यमंत्री आतिशी के पीए को पैसे के साथ पकड़ा गया, वे जो गुंडागर्दी कर रहे हैं, यह सब अब नहीं चलने वाला है। दिल्ली के लोग सब कुछ समझ गए हैं। बड़ी संख्या में वोटर्स मतदान केंद्रों पर आ रहे हैं, यह स्पष्ट संकेत है कि बीजेपी जीतने जा रही है
वोटिंग के बीच आम आदमी पार्टी के जंगपुरा उम्मीदवार मनीष सिसोदिया कालकाजी मंदिर पहुंचे
आम आदमी पार्टी के जंगपुरा विधानसभा सीट से उम्मीदवार और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया कालकाजी मंदिर पहुंचे हैं। यहां उन्होंने पूजा अर्चना की है।
नई दिल्ली विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने डाला वोट
कांग्रेस की अलका लांबा ने डाला वोट
कांग्रेस की कालकाजी विधानसभा सीट से उम्मीदवार अलका लांबा सुबह-सुबह ही वोटिंग करने पहुंच गई हैं।
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने डाला वोट
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बनेगी। दिल्ली की जनता विकसित दिल्ली के लिए वोट करने जा रही है। दिल्ली में अपनी हार स्वीकार कर केजरीवाल गुंडागर्दी कर रहे हैं।
यमुना घाट पहुंचे बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा
बीजेपी के नई दिल्ली विधानसभा सीट से उम्मीदवार प्रवेश वर्मा यमुना घाट पहुंचे। उन्होंने कहा कि हम आज यमुना मैया के घाट पर आए हैं। हमने यहां पूजा की और आशीर्वाद मांगा। हमारी प्राथमिकता यमुना को साफ करना होगी। मैं दिल्ली के लोगों से कहना चाहता हूं कि एक अच्छी सरकार बनाएं। प्रवेश वर्मा ने कहा कि उन्हें (अरविंद केजरीवाल) 11 साल का मौका मिला है। लेकिन, आज लोगों को समझ आ गया है कि उनके साथ धोखा हुआ है और वो सब झूठ था और इस बार दिल्ली के लोग उनके झूठ में नहीं फंसेंगे।
दिल्ली में सभी 70 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू
दिल्ली में सभी 70 विधानसभा सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है, जो शाम छह बजे तक जारी रहेगा।
किस पार्टी से कितने उम्मीदवार
आम आदमी पार्टी - AAP ने सभी 70 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं। आप ने अपना मुख्यमंत्री चेहरा अरविंद केजरीवाल को बनाया है। अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि चुनाव जीतने के बाद मनीष सिसोदिया दिल्ली के डिप्टी सीएम होंगे।
कांग्रेस - कांग्रेस ने भी आप की तरह सभी 70 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित किए है। हालांकि, कांग्रेस ने कोई सीएम चेहरा घोषित नहीं किया है। कांग्रेस के नई दिल्ली विधानसभा सीट से उम्मीदवार संदीप दीक्षित चर्चा में हैं। वे पूर्व सीएम शीला दीक्षित के बेटे हैं और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।
बीजेपी: दिल्ली चुनाव के लिए भाजपा ने 68 सीटों पर अपने कैंडिडेट उतारे हैं, जबकि दो सीटें अपनी सहयोगी पार्टियों को दी हैं। इसमें जनता दल- यूनाइटेड (JDU) ने बुराड़ी और लोक जनशक्ति पार्टी- रामविलास (LJP-R) ने देवली सीट से अपने उम्मीदवार घोषित किए है। बीजेपी ने भी अपना सीएम चेहरा घोषित नहीं किया है। बीजेपी के उम्मीदवार प्रवेश वर्मा और रमेश बिधूड़ी काफी चर्चा में हैं। प्रवेश वर्मा आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं भाजपा के पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी आतिशी के खिलाफ चुनाव मैदान में हैं।
सीपीआई : कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (CPI) ने छह उम्मीदवार दिल्ली विधानसभा में उतारे हैं। इसके अलावा कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया- मार्क्सिस्ट (CPM) और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया- मार्क्सिस्ट लेनिनिस्ट (CPI-ML) ने भी 2-2 सीटों पर अपने प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे हैं।
एनसीपी: महाराष्ट्र में बीजेपी की सहयोगी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने भी दिल्ली में 30 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। हालांकि, शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के डिप्टी CM एकनाथ शिंदे ने सभी सीटों पर बीजेपी को समर्थन दे दिया है।
बीएसपी: उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख ने भी दिल्ली की सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं।
AIMIM: इसके अलावा असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) भी 12 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। पार्टी के मुस्तफाबाद से उम्मीदवार ताहिर हुसैन काफी चर्चा में रहे। वह दिल्ली दंगे के आरोपी है और जेल में सजा काट रहे हैं। हालांकि, कोर्ट से उन्हें कस्टडी पैरोल मिलने के बाद उन्होंने अपने क्षेत्र में चुनाव प्रचार किया।
पिछले तीन चुनावों में आप बीजेपी और कांग्रेस का प्रदर्शन
साल | आप | बीजेपी | कांग्रेस |
2013 | 28 | 31 | 08 |
2015 | 67 | 03 | 00 |
2020 | 62 | 08 | 00 |
दिल्ली में वोटर्स का आंकड़ा
कुल वोटर्स | पुरुष वोटर | महिला वोटर | ट्रांसजेंडर |
1.55 करोड़ | 83,49,645 | 71,73,952 | 1,261 |
उम्र के हिसाब से प्रत्याशियों की संख्या
उम्र (साल) | पुरुष प्रत्याशियों संख्या | महिला प्रत्यशियों की संख्या |
80 से 90 | 03 | 00 |
70 से 79 | 24 | 00 |
60 से 69 | 95 | 07 |
50 से 59 | 148 | 15 |
40 से 49 | 183 | 41 |
30 से 39 | 120 | 27 |
20 से 29 | 28 | 06 |
पोलिंग स्टेशन की संख्या
मॉडल पोलिंग स्टेशन -210
महिला/पिंक पोलिंग स्टेशन -70
दिव्यांग पोलिंग स्टेशन -70
यूथ पोलिंग स्टेशन -70
दिल्ली में पिछले विधानसभा में कितने थे वोटर्स
दिल्ली में 2020 के विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार करीब 7.26 लाख वोटर्स बढ़ें है। वहीं 2024 के लोकसभा चुनाव की तुलना में 3.10 लाख वोटर्स बढ़े हैं। जब साल 2020 का दिल्ली में चुनाव हुआ था। उस समय दिल्ली के वोटर्स 1.47 करोड़ वोटर्स थे। वहीं साल हुए लोकसभा चुनाव के समय दिल्ली में मतदाताओं की संख्या 1.52 करोड़ से अधिक थी।
किस हिसाब से बटी है दिल्ली की विधानसभा सीटें
बता दें कि दिल्ली में कुल 70 विधानसभा सीट है, जिन पर आज चुनाव हो रहा है। सबसे ज्यादा विधानसभा सीटें नॉर्थ दिल्ली डिस्ट्रिक्ट में आती हैं। यहां आठ सीटें है। इसके अलावा सेंट्रल दिल्ली, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली, वेस्ट दिल्ली, साउथ वेस्ट दिल्ली और साउथ ईस्ट दिल्ली में सात-सात विधानसभा सीटें हैं।वहीं न्यू दिल्ली और ईस्ट दिल्ली डिस्ट्रिक्ट में छह-छह विधानसभा सीटें हैं। इसके अलावा साउथ दिल्ली, शाहदरा और नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में 5-5 सीटें आती हैं।
ये भी पढ़ें- अरविंद केजरीवाल की बढ़ीं मुश्किलें : दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री पर यमुना जल मामले में हरियाणा में एक और केस दर्ज