Logo
Delhi: उत्तरी दिल्ली के घंटाघर इलाके में बुधवार रात एक 17 वर्षीय लड़की बिल्डिंग की चौथी मंजिल से नीचे गिर गई। लड़की को गंभीर हालत में सिविल लाइंस ट्रांमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

Delhi: उत्तरी दिल्ली के घंटाघर इलाके में बुधवार रात एक 17 वर्षीय लड़की बिल्डिंग की चौथी मंजिल से नीचे गिर गई। लड़की को गंभीर हालत में सिविल लाइंस ट्रांमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालात गंभीर बताई जा रही है। वहीं, इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला कि मोबाइल पर बात करते समय संतुलन खोने से लड़की नीचे गिरी।

पुलिस को देर रात मिली सूचना

पुलिस के अनुसार, घायल लड़की 12वीं कक्षा में पढ़ती है। रात 10:54 पर सिविल लाइंस के सुश्रत राय ट्रामा सेंटर से पुलिस को सूचना मिली थी। सब्जी मंडी के घंटाघर के पास हरफूल सिंह बिल्डिंग से लड़की नीचे गिरी थी। लड़की को उसके पिता हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे।

लड़की के पिता पुलिस क्या बताया

पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी चौथी मंजिल से नीचे गिर गई थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो बिल्डिंग के बाहर रोड पर खून बिखरा हुआ था। पुलिस के अनुसार अभी तक की जांच में कोई संदिग्ध मामला नजर नहीं आ रहा है। 

हालांकि, यह बात भी सामने आ रही है कि लड़की का मोबाइल उसके कमरे में मिला है। लड़की खुद कूदी थी या उसका पैर फिसला यह उसके बयान के बाद ही साफ हो पाएगा।

यह भी पढ़ें :- Delhi Metro की तरह अब डीटीसी बसों के टिकट भी होंगे WhatsApp से बुक, जल्द शुरू हो रहा ट्रायल

5379487