Logo
दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम साफ रहेगा। हालांकि, आज गाजियाबाद में बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा हरियाणा में 2 नवंबर तक मौसम शुष्क रहेगा।

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में सुबह पांच बजे से धुंध की चादर छाई हुई है। आज मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की मानें, तो दिल्ली से सटे गाजियाबाद में आज बारिश की संभावना बनी हई है। जिसका असर आनंद विहार और आसपास के इलाकों में देखने को मिलेगा। 

मौसम विभाग की मानें, तो दिल्ली में सोमवार सुबह पांच बजे से लेकर साढ़े आठ बजे तक धुंध छाई रहेगी। इसके बाद आसमान साफ होना शुरू हो जाएगा। आज का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि 31 अक्टूबर के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। जिसके चलते राजधानी में हल्की सर्दी शुरू हो जाएगी। वहीं गुरुग्राम का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके अलावा नोएडा में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

गाजियाबाद में होगी हल्की बारिश

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आज गाजियाबाद में 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। जिसके चलते जिले में हल्की बारिश भी देखने को मिल सकती है। वहीं आज का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।वहीं दिन में धूप निकलेगी।

हरियाणा में आज का मौसम 

हरियाणा की बात करें तो सोमवार को आसमान साफ रहेगा। हालांकि, ग्रामीण क्षेत्रों के सुबह और शाम धुंध देखने को मिलेगी। हरियाणा के अधिकतर जिलों का आज अधिकतम का तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसके अलावा मंगलवार को अधिकतम का तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आईएमडी चंडीगढ़ की मानें, तो प्रदेश में 2 नवंबर तक बारिश की कोई संभावना नहीं है।  मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। 

jindal steel jindal logo hbm ad
5379487