Logo
Delhi Crime News: दिल्ली पुलिस ने एक नाइजीरियाई महिला को 15 करोड़ की ड्रग्स के साथ गिरफ्तार कर लिया है। महिला के पास से 3.8 किलोग्राम साइकोट्रोपिक पदार्थ बरामद हुआ है।

Delhi Crime News: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और नारकोटिक्स ब्यूरो की संयुक्त कार्रवाई में विदेशी ड्रग तस्कर महिला को गिरफ्तार किया गया है। इस गिरफ्तारी से अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ हुआ है। महिला के पास से 3.8 किलोग्राम उत्तम गुणवत्ता वाला साइकोट्रोपिक पदार्थ बरामद हुआ है। इसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 15 करोड़ रुपये आंकी गई है। बरामद ड्रग्स विदेश से तस्करी कर लाई गई थी। जांच एजेंसियों को चकमा देने के लिए ब्रांडेड टॉफी और मछली के भोजन की पैकिंग में ड्रग्स छिपाई गई थी। इसे पार्टी ड्रग के रूप में भी जाना जाता है।

महिला कैसे करती थी ड्रग्स की तस्करी

पुलिस के अनुसार ड्रग तस्कर महिला का नाम फेथ राचेल है। वह लागोस, नाइजीरिया की रहने वाली है। इसे महरौली क्षेत्र से पकड़ा गया है। पुलिस का कहना है कि महीनों की गहन जांच और निगरानी के बाद यह गिरफ्तारी की गई है। मेस्कलीन एक प्राकृतिक रूप से पाया जाने वाला साइकेडेलिक है जो मैक्सिकन पियोट कैक्टस और पेरू और इक्वाडोर में पाए जाने वाले सैन पेड्रो कैक्टस से आता है। मेस्कलाइन पाउडर, टेबलेट, कैप्सूल या तरल रूप में तस्करी किया जाता है। पुलिस के अनुसार फेथ राचेल का जन्म नाइजीरिया के लागोस में हुआ था। उनके माता-पिता की बचपन में ही मृत्यु हो गई थी। वह अगस्त 2022 में मेडिकल वीजा पर भारत आई थी।

अन्य स्मगलरों की तलाश जारी

वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद वह नाइजीरिया नहीं लौटी। वह एक नाइजीरियाई नागरिक के संपर्क में आई और नशीले पदार्थों की तस्करी करने लगी। जनवरी 2024 में उक्त नाइजीरियाई नागरिक नाइजीरिया लौट गया था। इसके बाद वह नारकोटिक्स ड्रग कार्टेल का हिस्सा बन गई और नाइजीरिया में स्थित उपरोक्त व्यक्ति की मदद से ड्रग्स की खेप को एक एक जगह से दूसरी जगह तक पहुंचाती थी। ड्रग कार्टेल के अतिरिक्त सदस्यों की पहचान करने और गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।

ये भी पढ़ें:- आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़: दिल्ली पुलिस की यूपी-झारखंड और राजस्थान में छापेमारी, 14 संदिग्ध आतंकियों को दबोचा

5379487