Logo
दिल्ली पुलिस ने गुजरात, राजस्थान और दिल्ली-एनसीआर में बच्चों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंड़ाफोड़ किया है। पुलिस ने इस गिरोह से दो महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार कर लिया है।

Delhi child smugglers: गुजरात, राजस्थान और दिल्ली-एनसीआर में बच्चों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का दिल्ली पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने इस गिरोह से दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। ये आरोपी गरीब परिवारों को अपना निशाना बनाकर बच्चों की चोरी करते थे। सके बाद उन बच्चों को 5 से 10 लाख रुपए की कीमत में बेच दिया करते थे।

दिल्ली पुलिस ने किया भांड़ाफोड़

दिल्ली में नवजात शिशुओं का कारोबार चल रहा था। इस गिरोह में शामिल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। नवजात कि तस्करी दिल्ली समेत गुजरात व राजस्थान में भी होती थी। दिल्ली पुलिस ने इस गिरोह का भंडाफोड़ किया है। जिसमें तीन आरोपियों - 30 साल की यास्मीन, 36 साल की अंजलि और 47 साल के जितेन्द्र को गिरफ्तार किया गया है।

अभियान में बचाई नवजात शिशु की जान 

दिल्ली पुलिस एक अधिकारी ने रविवार को जानकारी दी, इस गिरोह में कई आरोपी शामिल हैं। गिरोह में शामिल यास्मीन अंजलि और जितेन्द्र को एक अभियान के दौरान मौके पर गिरफ्तार कर एक नवजात बच्चे को बचाया भी गया है।

एक गुप्त सूचना पर काम करते हुए, पुलिस टीम ने 20 दिनों से ज्यादा समय तक अभियान चलाया। इस अभियान में कई संदिग्ध मामलों से जुड़े फोन नंबरों का विश्लेषण भी किया गया था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को 8 अप्रैल को उत्तम नगर से पकड़ा गया, वे एक शिशु को बंद कार में छोड़कर चले गए थे।

आरोपी लीडर सरोज फरार

यह गिरोह केवल गरीब परिवारों को अपना निशाना बनाता था। वह इन्हें दिल्ली-एनसीआर में अमीर और निःसंतान जोडों को बेच देता था। एक नवजात की कीमत 5 से 10 लाख रुपये लेते थे। गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि गिरोह के संदिग्ध लीडर सरोज के निर्देश पर हम यह काम करते थे। संदिग्ध लीडर सरोज अभी तक फरार है। दिल्ली पुलिस उसकी जांच कर रही है। साथ ही दिल्ली पुलिस ये जांचने में भी जुटी है कि अब तक इस गिरोह ने कितने बच्चों की और कहां-कहां तस्करी की है? 

5379487