International Women's Day: 8 मार्च को दुनिया भर में महिलाओं के योगदान को सम्मान देने के लिए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। पीएम मोदी समेत देश के तमाम राजनेताओं ने महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इसी कड़ी में दिल्ली की महिला नेता भी महिलाओं के साहस, संकल्प और योगदान को नमन करते हुए महिलाओं को शुभकामनाएं दे रही हैं।
सीएम रेखा गुप्ता ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया। उन्होंने नारी शक्ति के साहस, संकल्प और योगदान को नमन किया। साथ ही लिखा 'अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, महिलाओं के सशक्तिकरण और समान अवसरों के संकल्प को दोहराने का अवसर देता है। पीएम मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम जैसे तमाम ऐतिहासिक कदम उठाए गए। दिल्ली सरकार दिल्ली की महिलाओं को शिक्षा और सुरक्षा के साथ ही स्वावलंबन के अधिक अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है। नारी सशक्त होगी, तो समाज समृद्ध होगा।'
सीएम ने महिला दिवस पर दीं शुभकामनाएं
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (08 मार्च)
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) March 8, 2025
नारी शक्ति के साहस, संकल्प और योगदान को नमन!
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हमें महिलाओं के सशक्तिकरण और समान अवसरों के संकल्प को दोहराने का अवसर देता है।
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ जैसे ऐतिहासिक कदम… pic.twitter.com/M7TOU6qlVP
पूर्व सीएम ने दी बधाई
वहीं दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने दिल्ली की सभी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 'दिल्ली की सभी महिलाएं अपने फोन दोख कर इंतजार कर रही हैं कि महिला समृद्धि योजना के तहत 2500 रुपए बैंक में जमा होने का मैसेज कब आयेगा।
दिल्ली की सभी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई।
— Atishi (@AtishiAAP) March 8, 2025
आज दिल्ली की सब महिलायें अपने फ़ोन को ताक कर इंतज़ार कर रही हैं कि ₹2500 बैंक में जमा होने का मैसेज उनके फ़ोन पर कब आयेगा। pic.twitter.com/m7PYg5ciUn
राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने दी बधाई
आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बधाई देते हुए संदेश दिया। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि 'महिलाओं के लिए मेरा एक ही संदेश है कि उन्हें साहसी और मजबूत बनना है। आत्मविश्वास से लबरेज रहो और बड़े सपने देखकर उन्हें पूरा करने में कोई कसर मत छोड़ो। सबसे जरूरी बात कि किसी को अपनी चमक छीनने मत दो। महिलाएं बहुत मजबूत होती हैं और और खुद के प्रति सच्ची एक अकेली महिला पूरे ब्रह्मांड को बदल सकती है। मैं महिला दिवस के अवसर पर हर महिला को अपनी शुभकामनाएं देती हूं।'
VIDEO | International Women's Day 2025: Rajya Sabha MP Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) said, "I have just one message for the women - be bold, be strong, be confident, dream big and just don't leave anything, any stone unturned to achieve it, and most importantly don't let anybody… pic.twitter.com/RFM2PpGUjf
— Press Trust of India (@PTI_News) March 8, 2025
ये भी पढ़ें: Mahila Samriddhi Yojana Live: सीएम रेखा गुप्ता आज देंगी महिलाओं को 2500 रुपये की पहली किस्त? विपक्ष ने उठाया सवाल