Logo
Delhi Water Crisis: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पानी की समस्या पर सत्याग्रह कर रही जल मंत्री आतिशी पर जोरदार तंज कसा है। उन्होंने कहा कि आतिशी फाइव स्टार सत्याग्रह कर रही हैं।

Delhi Water Crisis: दिल्ली की जल मंत्री आतिशी पानी की समस्या के बीच सत्याग्रह कर रही है। आज इस सत्याग्रह का दूसरा दिन है। इस सत्याग्रह पर राजनीति भी खूब की जा रही है। आतिशी बोल रही है कि वह महात्मा गांधी के बताए मार्ग पर चल रही है, वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आतिशी पर तंज कसते हुए कहा कि वह फाइव स्टार सत्याग्रह कर रही है। इसके अलावा भी उन्होंने कई आरोप लगाए हैं, चलिए बताते हैं सचदेवा ने क्या आरोप लगाया है।

'18 घंटे एसी वाले कमरे में बैठती है'

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली की जल मंत्री आतिशी एक फाइव स्टार सत्याग्रह कर रही हैं। वह चार घंटे मंच पर बैठती हैं और 18 घंटा मंच के पीछे एयर कंडीशनर कमरे में बैठती हैं और सच तो यह है कि अपने फाइव स्टार अनशन से मंत्री आतिशी ने महात्मा गांधी एवं लाला लाजपत राय द्वारा प्रारम्भ सत्याग्रह आंदोलन की पवित्रता का अपमान किया है। सत्याग्रह एक बहुत पवित्र आंदोलन है, जिसे महात्मा गांधी एवं लाला लाजपत राय जैसे शीर्ष नेताओं ने अंग्रेज शासकों के विरूद्ध जनजागरण के लिए प्रारम्भ किया था और उनके सत्याग्रह में एक मंच होता था। वहीं दिन रात बैठकर जनता से जुड़ते थे।

'सचदेवा ने केजरीवाल का दिया उदाहरण'

सचदेवा ने कहा कि खुद अरविंद केजरीवाल ने भी जब 2011 में सुंदर नगरी में सत्याग्रह किया था तो जनता के बीच बैठकर दिया था। सचदेवा ने कहा कि दिल्ली के लोग स्तब्ध हैं कि यह कैसा अनशन है, जिसमें अनशनकारी हर फाइव स्टार सुख सुविधा भोग रहा है। सचदेवा ने कहा है कि मंत्री आतिशी आज वही प्रशासनिक अराजकता दिखा रही हैं, जो जनवरी 2014 में खुद उनके नेता अरविंद केजरीवाल ने राजपथ पर धरने पर बैठकर दिखाई थी। साथ ही आतिशी जिस तरह नौटंकी कर रही हैं, उससे सत्याग्रह की मूल भावना को भी ठेस पहुंची है।

ये भी पढ़ें:- आतिशी के सत्याग्रह में हुआ हंगामा, AAP के कार्यकर्ताओं पर लगे मारपीट के आरोप

ये भी पढ़ें:- 'जल मंत्री समाधान नहीं... नौटंकी का अनशन कर रहीं', दिल्ली में पानी की किल्लत BJP का हमला, DJB पर किया प्रदर्शन

'पंजाब से मांग लेती पानी- सचदेवा'

सचदेवा ने आगे कहा कि एक मंत्री का धरना देना भूख हड़ताल की बात करना हास्यास्पद लगता है। मंत्री का कार्य जनता की सुविधा के लिए काम करना होता है और अगर सच में मंत्री आतिशी को लगता है कि दिल्ली में जल की कमी है और यदि सही में हरियाणा अतिरिक्त जल नहीं दे रहा, तो वह अपनी पार्टी की पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान से पानी मांग लेती। 

5379487