Logo
दिल्ली में एक महिला अपने प्रेमी से इतनी परेशान हो गई कि उसने उसकी जान ले ली। इसके बाद थाने पहुंची और अपना जुर्म कबूल कर लिया।

Delhi Crime News: दिल्ली में एक महिला ने अपने प्रेमी की हथोड़ा और जमीन पीसने वाला पत्थर मारकर हत्या कर दी और इसके बाद वह खुद पुलिस स्टेशन पहुंची और अपना जुर्म कबूल करते हुए कहा कि वह मुझे गाली देता था, मुझे और मेरे बच्चों को जान से मारने की धमकी देता था...। इसलिए मैंने उसकी हत्या कर दी है और उसका शव मेरे घर में पड़ा हुआ है। उसे उठा लाओ। फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और महिला को अरेस्ट कर लिया है। 

जानकारी के मुताबिक, यह मामला भलस्वा डेयरी का है। यहां 28 साल की महिला भलस्वा थाने पहुंची और बताया कि उसने अपने प्रेमी की पत्थर, चाकू और हथोड़ा मारकर हत्या कर दी है। इसके बाद पुलिस तुरंत महिला के बताए हुए पते पर पहुंची तो देखा कि घर के पिछले कमरे में एक युवक का शव पड़ा हुआ है और जमीन पर खून बिखरा हुआ है। इसके साथ ही मौके पर जमीन पीसने का पत्थर, हथौड़ा और चाकू पड़ा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। 

पुलिस ने बताया कि महिला के पति की 2018 में मौत हो गई थी। उसके चार बच्चे थे। इनमें एक लड़की और तीन लड़के है। पति की मौत के बाद से वह मुकुंदपुर में रह रही थी। जिस युवक की उसने हत्या की है। वह उसके साथ पिछले दो साल से रिलेशनशिप में थी। वह पेशे से प्लंबर था और शादीशुदा था और उसका एक बच्चा भी था। महिला का आरोप है कि युवक उसके साथ दुर्व्यवहार करता था और शराब पीता था। आरोप है कि युवक उसे और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी देने लगा था। जिससे वह काफी घबरा गई थी और वह नहीं चाहती थी कि उसके बच्चों को कोई नुकसान पहुंचाए। 

खबरों की मानें, तो सोमवार की दोपहर 1.30 बजे महिला का प्रेमी नशे की हालत में उसके घर आया और उसके साथ छेड़छाड़ और बदसलूकी करने लगा। जिससे महिला परेशान हो गई और उसने उस पर पत्थर, चाकू और हथौड़े से वार कर दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस की क्राइम टीम और एफएसएल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और इसके बाद महिला के खिलाफ बीएनएस की धारा 103 (1) (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर अरेस्ट कर लिया है। 

5379487