Logo
Devendra Yadav News: दिल्ली कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष के रूप में कार्यभार देवेंद्र यादव ने आज संभावना लिया है। अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफे के बाद पार्टी आलाकमान ने 30 अप्रैल 2024 को देवेंद्र यादव को पार्टी की कमान सौंपी थी।

Delhi Congress Interim President: दिल्ली में राजनीति में पिछले कुछ दिनों से बड़ा सियासी उथल पुथल देखने को मिल रही है। आज यानी रविवार को देवेंद्र यादव ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अंतरिम अध्यक्ष पद का आधिकारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। गौरतलब है कि अरविंदर सिंह लवली ने 28 अप्रैल को कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। लवली के इस्तीफे के बाद देवेंद्र यादव को दिल्ली कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया था।

पद संभालने के बाद क्या बोले देवेंद्र यादव

अब आज कार्यभार संभालने के बाद देवेंद्र यादव ने कहा यह मेरे लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। मुझ पर विश्वास दिखाने के लिए मैं केंद्रीय नेतृत्व को धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं, अपनी सभी जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करूंगा और आप देखेंगे कि भारत गठबंधन जीतेगा। दिल्ली की सभी 7 सीटों कांग्रेस पार्टी को मजबूत कर पार्टी यह जीत हासिल करेगी। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में इस मौके पर दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय माकन, र्व अध्यक्ष अनिल चौधरी, पूर्व मंत्री हारुन युसुफ, पूर्व मंत्री योगानंद शास्त्री, पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज, सुभाष चोपड़ा सहित कई बड़े नेता और भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

बता दें कि इससे पहले दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने 28 अप्रैल को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके पार्टी आलाकमान ने 30 अप्रैल 2024 को देवेंद्र यादव को पार्टी की कमान सौंपी थी। आज उन्होंने औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। हालांकि, बीते दिन शनिवार को अरविंदर सिंह लवली, राजकुमार चौहान, नीरज बसोया और अमित मलिक कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया। यह दूसरी बार है जब लवली ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए हैं। विस्तृत खबर लिंक पर क्लिक कर पढिए...

5379487