Logo
Delhi Doctor Shot Dead: दिल्ली के एक अस्पताल में 2 लड़कों ने मिलकर एक डॉक्टर को गोलियों से भून दिया है। आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से फरार है।

Delhi Doctor Shot Dead: दिल्ली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दिल्ली के जैतपुर के एक अस्पताल में 2 नाबालिग लड़कों ने मिलकर एक डॉक्टर को मौत के घाट उतार दिए हैं। दोनों लड़के ड्रेसिंग कराने के बहाने अस्पताल पहुंचे और ड्रेसिंग कराने के बाद स्टाफ से कहा कि उन्हें डॉक्टर से दिखाना है, अंदर जाते ही दोनों ने डॉक्टर को कई गोलियां मारी, जिससे डॉक्टर की मौत हो गई। इस हत्या ने पूरी दिल्ली में सनसनी फैला दी है।

नीमा अस्पताल का बताया जा रहा है मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हत्या कालिंदी कुंज स्थित जैतपुर इलाके के नीमा अस्पताल का बताया जा रहा है। नाबालिगों ने जिस डॉक्टर की हत्या की है, उनकी पहचान यूनानी डॉक्टर जावेद अख्तर के रूप में हुई है, जिनकी उम्र 55 साल है। नाबालिगों ने इस घटना को अंजाम क्यों दिया, इसके पीछे क्या कोई और है, क्या यह टारगेट कीलिंग है। पुलिस फिलहाल इन सभी सवालों के जवाब तलाश रही है। पुलिस ने अस्पताल का सीसीटीवी फुटेज खंगाला है, दोनों आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से फरार है, दोनों को पकड़ने के लिए पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है।

16-17 साल होगी नाबालिगों की उम्र

अस्पताल कर्मचारियों ने बताया कि दोनों की उम्र 16-17 साल के आसपास होगी, इसका मतलब है कि दोनों नाबालिग है। एक लड़का एक अक्टूबर को पैर के अंगूठे का इलाज कराने के लिए अस्पताल पहुंचा था। इस बार वह एक और लड़का के साथ अस्पताल पहुंचा और डॉक्टर को गोली मार दी। गोली चलने की आवाज पूरे अस्पताल में गूंजी, स्टाफ मेंबर जैसे ही डॉक्टर के पास पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। इसकी जानकारी फौरन पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और डिस्ट्रिक्ट क्राइम टीम के अलावा फोरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया और जांच शुरू कर दी गई।

ये भी पढ़ें:- दिल्ली में कोकीन की अब तक की सबसे बड़ी खेप बरामद: 2 हजार करोड़ है कीमत, इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट शामिल

5379487