Logo
पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय शारीरिक दिव्यांगजन संस्थान से विकसित भारत की संकल्प यात्रा के लिए दिल्ली से 50 दिव्यांगजनों की टोली गोवा के लिए रवाना हुई। दिल्ली से यह यात्रा 2000 किलोमीटर दूर गोवा पहुंचेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर दिल्ली स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय शारीरिक दिव्यांगजन संस्थान से 'विकसित भारत की संकल्प यात्रा' निकाली गई। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के सचिव राजेश अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर इस यात्रा को रवाना किया। यह यात्रा 2000 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करके गोवा में आयोजित हो रहे पर्पल फेस्ट में पहुंचेगी।

सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, दिल्ली से राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र होते हुए गोवा तक पहुंचेगी। यह यात्रा जिस भी राज्य से होकर गुजरेगी, वहां पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस यात्रा में 50 दिव्यांगजन शामिल हुए हैं, जो कि हर शहर, हर गांव, चौराहे-नुक्कड़ से होते हुए लोगों को विकसित भारत के निर्माण में अपने योगदान के संकल्प की अलख जगाएंगे।

ये है विकसित भारत संकल्प यात्रा के उद्देश्य

दिव्यांगजनों के लिए सरकारी योजनाओं, नीतियों एवं सरकार के प्रयासों को आमजन तक पहुंचाना है।

सरकार द्वारा दिव्यांगों के जीवन बदलने वाले विजन, उपलब्धियों और योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना है

दिव्यांग चर्चाओं का आयोजन कर ‘समावेशी वातावरण, दिव्यांग सुलभ एवं सुगम्य नीतियों पर चर्चा

दिव्यांगजनों के विकसित भारत में योगदान पर चर्चा और कार्य योजना का निर्माण।

हर चौपाल, बैठक एवं जन समुदाय को विकसित भारत संकल्प की शपथ दिलवाना।

नमो एप पर अधिक से अधिक दिव्यांग जनों को 'विकसित भारत एम्बेसडर' बनाना।

गोवा में आयोजित दिव्यांगों के उत्सव “पर्पल फेस्ट” में विकसित भारत की गतिविधियां। 

“पर्पल फेस्ट” में आए दिव्यांगों  के बीच डेवलप्ड इंडिया रेसोलुशन, शपथ और चर्चाएं।

5379487