Logo
Weather Update Today: राजधानी दिल्ली और हरियाणा के कई इलाकों में आज सुबह-सुबह तेज बारिश हुई। जिसके बाद से मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है।

Weather Update Today: राजधानी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है। आज सुबह-सुबह एनसीआर के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। जिसके बाद ठंड का अहसास बढ़ गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली और हरियाणा में आज और कल तेज आंधी और बारिश की संभावना है। दिल्ली में आज सुबह का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि शुक्रवार सुबह के मुकाबले 5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं, अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 

बारिश को लेकर ऑरेंट अलर्ट 

मौसम विभाग का अनुमान है कि 24 घंटे के अंदर पश्चिमी विक्षोभ के चलते हवा की गति तेज होगी। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। बता दें कि ऑरेंज अलर्ट के दौरान हवा की गति लगभग 65 से 75 किलोमीटर प्रति घंटा होती है। 

हरियाणा में कैसा रहेगा आज मौसम 

हरियाणा के मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। कुछ जिलों में देर रात को रुक-रुककर बारिश हुई। सुबह बादल छाने से धूप नहीं निकली और बादलों की आवाजाही बनी रही। तापमान पिछले 24 घंटे में 1.2 डिग्री सेल्सियस गिर गया। इसी तरह न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चलने की संभावना जताई है। साथ ही, कई जगहों पर तेज बारिश हो सकती है। 

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम 

दिल्ली में आज पूरा दिन बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, दोपहर में गरज के साथ के हल्की और तेज बारिश हो सकती है। वहीं, अगर तापमान की बात की जाए, तो नई दिल्ली में नूयनतम तापमान 15 और अधिकतम 24 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं कल यानी रविवार को नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 12 और अधिकतम तापमान 22 डिग्रि दर्ज किया जा सकता है। वहीं, कल दिल्ली में बारिश का पूर्वानुमान है। 

इन जगहों पर देर रात हुई झमाझम बारिश 

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदान में आंधी और बारिश की संभावना है। शनिवार को आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। वहीं, आज दोपहर हरियाणा और दिल्ली के कई इलाकों में तेज बारिश हो सकती है। मौसम की मानें तो शुक्रवार रात को नरेला, बवाना, कंझावला, सोनीपत, रोहतक, खरखौदा और नोएडा में काफी तेज बारिश हुई। बता दें कि अगले दो से तीन दिनों तक मौसम का हाल कुछ इसी तरह का रहने वाला है। 

5379487