How Rekha Gupta Won CM Race: भाजपा ने दिल्ली की राजनीति में भी लोगों को हैरान कर दिया है। पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता को सीएम पद की जिम्मेदारी सौंपकर बीजेपी ने दर्शाया है कि उनकी राजनीति समझना हर किसी की बस की बात नहीं है। लेकिन एक सवाल है जो लोगों को सता रही है कि भाजपा ने प्रवेश वर्मा को आखिर क्यों साइड कर दिया। उन्होंने नई दिल्ली विधानसभा सीट से केजरीवाल को धूल चटा दी, लेकिन फिर भी भाजपा ने उनपर भरोसा नहीं जताया। चलिए आपको 3 कारण बताते हैं, जिसके कारण रेखा गुप्ता ने इस रेस को जीता है।
पहला कारण: भाजपा सरकार में आरएसएस की सहमति का काफी महत्व है। भाजपा शायद ही कोई फैसला करती है, जिससे आरएसएस सहमत नहीं हो। दिल्ली की नई सीएम के लिए आरएसएस ने ही रेखा गुप्ता का नाम सुझाया था। यह एक बड़ा कारण है कि भाजपा ने रेखा गुप्ता को सीएम बनाने का फैसला क्यों किया।
दूसरा कारण: बीजेपी को महिलाओं का विश्वास जीतने के लिए एक महिला चेहरा की जरूरत थी। इससे पहले भाजपा ने सुषमा स्वराज को दिल्ली का महिला मुख्यमंत्री बनाया था। एक ओर आप ने आतिशी को डम्मी सीएम बनाया था, केजरीवाल ने साफ कहा था कि अगर आप जीतती है, तो केजरीवाल खुद फिर से सीएम बनेंगे। लेकिन भाजपा ने एक महिला चेहरा पर भरोसा जताकर केजरीवाल को भी मुंहतोड़ जवाब दे दिया है कि महिला को सिर्फ डम्मी सीएम नहीं, फुल टाइम सीएम भी बनाया जा सकता है।
तीसरा कारण: अरविंद केजरीवाल हरियाणा के हिसार के रहने वाले हैं। ऐसे में केजरीवाल को टक्कर देने के लिए भाजपा शायद ऐसे चेहरे की तलाश कर रही थी, जो हरियाणा की ही हो। रेखा गुप्ता भी हरियाणा के जींद की रहने वाली है। यह भी एक कारण बताया जा रहा है कि भाजपा ने प्रवेश वर्मा को साइड कर रेखा गुप्ता को क्यों सीएम नियुक्त किया है।
ये भी पढ़ें:- Delhi Oath Ceremony: भाजपा ने जिन 6 नेताओं को सौंपी मंत्री पद, किसके पास कितनी संपत्ति, जानें सबसे अमीर कौन?