Logo
Lopard Attack News: दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक तेंदुए का आतंक देखने को मिला है। दरअसल, तेदुंआ एक घर में घुस गया और चार-पांच लोगों को घायल कर दिया। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

Leopard Attacked in Delhi: दिल्ली में बुराड़ी के जगतपुरी में आज सोमवार सुबह एक घर में तेंदुआ घुस गया और पांच लोगों को घायल कर दिया। जिसके बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई। वहीं, गांव में दहशत का माहौल है। इसकी जानकारी मिलते ही फौरन पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और घटना के बारे में वन विभाग को जानकारी दी गई। हालांकि, गांव के लोगों ने तेंदुए को एक घर के अंदर कैद कर लिया गया और घायल हुए 4-5 लोगों को हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां पर घायलों का इलाज चल रहा है। इस खबर की जानकारी पुलिस अधिकारियों ने दी है।

बता दें कि बुराड़ी इलाके में तेंदुए आने की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले पिछले साल दिसंबर में भी तेदुए देखा गया था। इसके बाग भी आस-पास के लोगों में काफी दहशत का माहौल था। हालांकि, वन विभाग के अधिकारीयों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था, लेकिन कामयाबी नहीं मिली थी। 

ये भी पढ़ें:- दो हफ्ते में कई बार दिखा तेंदुआ, दहशत में इस गांव के लोग, वन विभाग को नहीं मिल रहा सुराग

इसके कुछ ही दिन बाद पुलिस को सूचना मिली थी कि NH-44 पास तेंदुए का शव पड़ा है। जांच के बाद पता चला कि तेंदुआ हादसे का शिकार हुआ है। तेंदुए के मरने की खबर के बाद लोगों ने राहत की सांस ली थी। लेकिन इस बीच एक और तेंदुए ने इलाके में दहशत बढ़ा दी है। हालांकि, वन विभाग की टीम मौेक पर पहुंच चुकी है। कुछ ही देर में उसे पकड़ लिया जाएगा। 

5379487