NDMC Delhi News: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली  नगरपालिका परिषद (NDMC) भी राममय हो गई है। जहां एनडीएमसी की इमारतों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है, वहीं राजधानी के प्रमुख स्थानों पर फ्लावर बोर्ड भी लगाए गए हैं। राममंदिर के चित्र वाले फ्लावर बोर्ड से बाजारों और प्रमुख स्थानों को सजा दिया गया है। 

एनडीएमसी के उपाध्यक्ष ने दी जानकारी

एनडीएमसी के उपाध्यक्ष ने बताया है कि नई दिल्ली के कुछ स्थानों पर मनोरम फूलों के बोर्ड से सजाया है। आगे उन्होंने कहा कि एनडीएमसी की उत्साही भागीदारी के तहत बीकेएस मार्ग, कनॉट प्लेस, खान मार्केट, मंडी हाउस चौराहा, पीएम हाउस गोल चक्कर, मालचा मार्ग बाज़ार, यशवंत प्लेस मार्केट, दिल्ली हाट, बिड़ला मंदिर और 11 मूर्ति सहित राजधानी के प्रमुख स्थानों पर आकर्षक फूलों के बोर्डों से सजाया है। जिस पर राम मंदिर का दृष्ट फूलों के द्वारा सजाया गया है। 

ये भी पढ़ें:-Ram Mandir Pran Pratishtha: दिल्ली बीजेपी मुख्यालय में भी सुंदरकांड का पाठ, AAP की राह पर BJP

जो राम भक्त अयोध्या में रामलला के मंदिर में दर्शन करने नहीं जा पा रहे हैं। उन लोगों के लिए दिल्ली में यमुना नदी के किनारे सुंदर मंदिर की काष्ठ प्रतिकृति तैयार की गई है। 15 फीट लंबी, 12 फीट ऊंची और 8 फीट चौड़ी। मंदिर का निर्माण तीन महीने में किया गया है। 

यमुना घाट पर होगी प्रभु राम की आरती 

सबसे अच्छी बात यह है कि बड़ी पंचायत वैश्य बीसे अग्रवाल द्वारा इसे कश्मीरी गेट स्थित यमुना नदी के किनारे वासुदेव घाट पर स्थापित किया गया है। जिसमें आज उपराज्यपाल वीके सक्सेना द्वारा प्रभु राम की आरती की जाएगी। इसके साथ ही 21 हजार दीपक से घाट को जगमग किया जाएगा। इस संबंध में संस्था के महामंत्री सुमन गुप्ता ने बताया कि इस मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही संस्था की ओर से सप्ताह में एक बार यमुना की आरती का आयोजन होगा, जिसे कुछ महीनो के बाद रोजाना किया जाएगा।