Delhi Elections Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सभी 70 सीटों पर 5 फरवरी को मतदान हुए थे और अब इन चुनावों के परिणाम का समय है। सुबह 8 बजे से मतदान की मतगणना शुरू हो चुकी है और शाम तक ये साफ हो जाएगा कि दिल्ली में किस पार्टी की सरकार बन रही है। वहीं दिल्ली की 10 मुस्लिम बहुल इलाके ऐसे हैं, जिसपर लोगों की नजरें टिकी हुई हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह ये है कि इस बार मुस्लिम इलाकों को खेल बदलने की नजर से देखा जा रहा है। कहा जा रहा है कि मुस्लिम वोटर्स ने जिस पार्टी की झोली में अपने वोट डाले हैं, वो अच्छी बढ़त के साथ जीत हासिल करेगी।

दोपहर 1:30 बजे तक के आंकड़े

दिल्ली में बीजेपी की सरकार 27 साल बाद बनने जा रही है। खास बात है कि मुस्लिम बहुल विधानसभा सीटों के रिजल्ट ने भी हैरान कर दिए हैं। दिल्ली की 10 मुस्लिम बहुल विधानसभा सीटों में 2 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है, जबकि एक सीट पर जीत दर्ज कर चुकी है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी 7 सीटों पर आगे चल रही है। 

सुबह 10 बजे मुस्लिम सीटों पर कौन आगे?

मुस्लिम बहुल इलाकों में आने वाली 10 सीटों पर लोगों की नजरें टिकी हुई हैं। करावल नगर विधानसभा सीट पर भाजपा के कपिल मिश्रा, आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मनोज कुमार तिवारी से आगे चल रहे हैं। बाबरपुर सीट से आप उम्मीदवार गोपाल राय, भाजपा उम्मीदवार अनिल कुमार वशिष्ठ से आगे चल रहे हैं। चांदनी चौक से आप प्रत्याशी पुनर्दीप सिंह, कांग्रेस उम्मीदवार मुदित अग्रवाल से आगे हैं। वहीं जंगपुरा सीट से आप उम्मीदवार मनीष सिसोदिया, भाजपा के तरविंदर सिंह से आगे हैं।  

ये भी पढ़ें: दिल्ली के शुरुआती रुझानों से AAP मायूस, बीजेपी में जश्न की तैयारी, जानें सभी 70 सीटों का हाल

सुबह 11 बजे मनीष सिसोदिया और कपिल मिश्रा आगे

सुबह 11 बजे के बाद जंगपुरा से आप उम्मीदवार मनीष सिसोदिया, करावल नगर से भाजपा उम्मीदवार कपिल मिश्रा, ओखला से भाजपा उम्मीदवार मनीष चौधरी, मटिया महल से आप उम्मीदवार आले मोहम्मद इकबाल, सदर बाजार से आप उम्मीदवार सोम दत्त, चांदनी चौक से आप उम्मीदवार पुनर्दीप सिंह, मुस्तफाबाद सीट से भाजपा के मोहन सिंह बिष्ठ आगे चल रहे हैं। वहीं सीमापुरी से आप प्रत्याशी वीर सिंह ठिंगन, सीलमपुर से आप प्रत्याशी चौधरी जुबैर अहमद और बाबरपुर सीट से आप प्रत्याशी गोपाल राय आगे चल रहे हैं। 

Constituency Winner Candidate  Looser Candidate Won by Votes
Jangpura Tarvinder Singh Marwah, BJP

Manish Sisodia, AAP

675
Karawal Nagar Kapil Mishra, BJP Manoj Kumar Tyagi, AAP 23355
Okhla Amanatullah Khan, AAP

Manish Chaudhary, BJP

23639
Matia Mahal Aaley Mohammad Iqbal, AAP Deepti Indora, BJP 42724
Sadar Bazar Som Dutt, AAP Manoj Kumar Jindal, BJP 6307
Chandani Chowk Punardeep Singh Sawhney, AAP Satish Jain, BJP 16572
Mustafabad Mohan Singh Bisht, BJP Adeel Ahmad Khan, AAP 17578
Seemapuri  Veer Singh Dhingan, AAP Ku. Rinku, BJP 10368
Babarpur Gopal Rai, AAP Anil Kumar Vashisht, BJP 18994
Seelampur Chaudhary Zubair Ahmad, AAP Anil Kumar Sharma (Gaur), BJP 42477

ये भी पढ़ें: दिल्ली की दलित सीटों पर बीजेपी ने बनाई बढ़त, आगे भी यही रहेगा ट्रैंड या बदलेंगे रुझान, जानें यहां