Ramzan Special Restaurants of Delhi: रमजान माह की शुरुआत होने वाली है। इस महीने में रोजा रखा जाता है। पूरा दिन अल्लाह की इबादत की जाती है। शाम को रमजान इफ्तार होती है। अगर आप भी रमजान इफ्तार या ईद की दावत पर स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद लेना चाहते हैं, तो दिल्ली में ऐसी ढेरों रेस्टोरेंट हैं, जहां आप रमजान स्पेशल डिशेज का स्वाद चख सकते हैं। दिल्ली के एरिया वाइज बेस्ट नॉन वेज रेस्टोरेंट की पूरी लिस्ट नीचे देखिये....
करीम रेस्टोरेंट, चांदनी चौक
करीम रेस्टोरेंट की चेन श्रृंखला आपको रमजान स्पेशल डिशेज का अद्भूत अनुभव प्रदान करेगी। इस रेस्टोरेंट की स्थापना मुगल शासक बहादुरशाह जफर के रॉयल शेफ करीमुद्दीन ने 1913 में चांदनी चौक के पास करीम नाम से ढाबा खोला, जो बाद में रेस्टोरेंट में तब्दील हो गया। इसके बाद धीरे धीरे इस रेस्टोरेंट की शाखाएं खुलने लगीं। यहां रेस्टोरेंट दिल्ली के नॉन वेज रेस्टोरेंट में शीर्ष स्थानों में शुमार है। अगर आप स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद लेना चाहते हैं, तो आपको एक बार यहां की विजिट अवश्य करनी चाहिए।
जामा मस्जिद स्थित बेस्ट नॉन वेज रेस्टोरेंट
जामा मस्जिद के पास भी कई नॉन वेज रेस्टोरेंट हैं, लेकिन असलम चिकन के व्यंजनों का स्वाद लेने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं। यहां के मक्खन से डूबे बटन चिकन का स्वाद चख लिया तो आप अपनी अंगुलियों को चाटे बिना नहीं रह पाएंगे। इसके अलावा चिकन लॉलीपॉप, नल्ली निहारी और पाया निहारी भी सबसे ज्यादा डिमांड में रहता है। इसके अलावा भेजा निहारी पसंद है, तो हाजी शबराती निहारी वाले इसे पकाने में माहिर हैं। यह करीब 25 सालों से अपने व्यंजनों का स्वाद परोस रहे हैं। अगर जामा मस्जिद जाना हो तो इन दोनों दुकानों के नॉन व्यंजनों का स्वाद चखे बिना नहीं जाना चाहिए।
ये भी पढ़ें: बहुत खा चुके छोले-भटूरे, अब चखिये दिल्ली के बेस्ट मटन चिकन का स्वाद; दीवाने हो जाएंगे आप
दरियागंज भी नाॅन वेज खाने के लिए मशहूर
दरियागंज दिल्ली का दरियागंज इलाका भी नॉन वेज रेस्टोरेंट के लिए फेमस है। यहां चंगेजी चिकन नाम से रेस्टोरेंट है, जो नॉन वेज खाने वाले लोगों के लिए पसंदीदा जगह है। इनका मटन निहारी, चिकन चंगेजी की मांग सबसे ज्यादा रहती है। चिकन चंगेजी इनकी सिग्नेजर डिश है, जिसमें देसी घी और क्रीम के साथ सॉफ्ट मांस को परंपरागत मसालों के साथ पकाया जाता है। इसके अलावा दरियागंज में कल्लू निहारी नाम से रेस्टोरेंट है, जहां आप रमजान रमजान या ईद की दावत कर सकते हैं।
शाहीन बाग के बेस्ट नॉन वेज रेस्टोरेंट
ओखला के शाहीन बाग में भी ढेरों नॉन वेज रेस्टोरेंट हैं, जहां देर रात तक लोगों की चहल-पहल रहती है। हाजी मुराद के कबाब इतने सॉफ्ट होते हैं कि मुंह में रखते ही घुलने का अहसास होता है। अगर आपको चिकन, बटर चिकन, नल्ली निहारी और पाया निहारी जैसे व्यंजनों का स्वाद लेना है, तो यहां इस इच्छा को पूरा कर सकते हैं। अगर आपको अफगानी स्वाद चखने की इच्छा है, तो आप नसीब रेस्टोरेंट की विजिट कर सकते हैं।
इसके अलावा अता तुर्क रेस्टोरेंट अपनी तुर्की कबाब के लिए फेमस है। यहां प्लेटर में मीट, चावल और सलाद के अलावा कई विकल्प होते हैं। इसके अलावा हातिम ताई चिकन भी अपने अनोखे व्यंजनों के लिए फेमस है। यहां आप बेहतरीन पाया के साथ सुंगधित बिरयानी का स्वाद भी दोबारा चखने के लिए लौटने पर विवश हो जाएंगे।