Logo
दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी काम नहीं करने वाले अधिकारियों पर एक्शन ले रही हैं। वह लगातार लोगों की शिकायत पर इलाकों का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों पर फटकार लगा रही हैं।

Delhi: दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी इन दिनों एक्शन के मूड में नजर आ रही हैं। हाल ही में सीवर की शिकायतों को देखते हुए उन्होंने दिल्ली के कई इलाकों में औचक निरीक्षण कर अधिकारियों को फटकार लगाई। वहीं, अब बतौर कानून मंत्री आतिशी ने मंगलवार को साकेत कोर्ट का औचक निरीक्षण किया। यहां हाल ही बने कोर्ट काम्प्लेक्स के नए ब्लॉक में सीलन की समस्या को देखकर वह अधिकारियों पर काफी नाराज हुईं।

इंजीनियर और कांट्रेक्टर पर कार्रवाई के निर्देश

उन्होंने इस बाबत लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए जल्द से जल्द यहां मौजूद सभी समस्याओं को दूर करने के निर्देश दिए। साथ ही नए बिल्डिंग ब्लॉक में इतनी जल्दी आई समस्याओं पर संज्ञान लेते हुए पीडब्ल्यूडी को संबंधित इंजीनियर और कांट्रेक्टर पर सख्त एक्शन लेने के निर्देश दिए।

कोर्ट काम्प्लेक्स के नए बने ब्लॉक में सीलन 

गौरतलब है कि कानून मंत्री आतिशी ने मंगलवार सुबह अधिकारियों के साथ साकेत कोर्ट काम्प्लेक्स का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि कोर्ट काम्प्लेक्स के नए बने ब्लॉक में सीलन की समस्या आ रही है। जिसके कारण दीवारें नम हो गई हैं। नई बिल्डिंग में इतनी जल्दी आई सीलन को लेकर मंत्री ने अपनी नाराजगी जाहिर की।

लापरवाही बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा

कानून मंत्री आतिशी ने कहा कि साकेत कोर्ट कॉम्प्लेक्स का उपयोग बड़ी संख्या में जजों, वकीलों और उनके कर्मचारियों द्वारा किया जाता है। वहीं, यहां रोज हजारों की संख्या में लोग न्याय की तलाश में आते हैं। ऐसे में यहां मेंटेनेंस करने में कोताही बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। बता दें कि दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी लगातार काम नहीं करने वाले अधिकारियों पर एक्शन ले रही हैं।

यह भी पढ़ें :- Delhi News: पूर्व सांसद के बैंक अकाउंट से निकाले 35 लाख से ज्यादा रुपये, धीरे-धीरे अपने खाते में ट्रांसफर करता रहा अटेंडेंट

5379487