Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को भी ठंड का सितम जारी रहा। सुबह और शाम के समय हवा चलने के कारण लोग हाड़ कंपा देने वाली ठंड से परेशान हैं। आज राजधानी में विजिबिलिटी में कुछ सुधार हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को सुबह का तामपन 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। वहीं, अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है।

ट्रेनों के संचालन पर असर

दिल्ली में कोहरे और शीत लहर के कारण पिछले कुछ हफ्तों से ट्रेन संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के सुबह के दृश्य में खराब मौसम के कारण कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। वहीं, उड़ानों पर भी असर पड़ा है। अपने गंतव्य तक पहुंचने वाले यात्रियों को ठंड में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

     

शुक्रवार को कितना रहा तापमान

दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस, सामान्य से चार डिग्री कम और अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस, सामान्य से एक डिग्री कम दर्ज किया गया। सफदरजंग में न्यूनतम तापमान गुरुवार की तुलना में थोड़ा कम था, जब यह 4.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। आईएमडी ने कहा कि दिल्ली में जनवरी में अब तक पांच ठंडे दिन और इतने ही शीतलहर वाले दिन देखे गए हैं, जो पिछले 13 सालों में सबसे अधिक है।

राजधानी में एक्यूआई

इस बीच, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड CPCB) के अनुसार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता शनिवार को भी 'गंभीर' श्रेणी में रही, वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 406 रहा। शुक्रवार को, राष्ट्रीय राजधानी का 24 घंटे का औसत AQI 409 पर पहुंच गया। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में औसत वायु गुणवत्ता 394 और 371 पर AQI के साथ 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज की गई। आने वाले समय में भी हवा मे थोड़ा सुधार देखा जा सकता है।