Vada Pav girl: देश की राजधानी दिल्ली में वड़ा पाव गर्ल से मशहूर चंद्रिका दीक्षित का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें पुलिस चंद्रिका दीक्षित को गिरफ्तार करती दिखाई रही है। वीडियो में पुलिस को उनके साथ जोर-जबरदस्ती करते हुए भी देखा जा सकता है। हालांकि, इसके बाद पुलिस उन्हें खींचकर जबरदस्ती अपने साथ ले जाती है। इसका वीडियो किसी ने बना कर सोशल मीडिया पर डाल दिया जो कि अब काफी वायरल हो रहा है। मामला तूल पकड़ने पर दिल्ली पुलिस ने खुद सच्चाई बताई है।  

चंद्रिका दीक्षित की नहीं हुई गिरफ्तारी 

हालांकि, दिल्ली पुलिस ने चंद्रिका दीक्षित के वायरल हो रहे वीडियो पर कहा कि उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है ना ही उनके ऊपर कोई मामला दर्ज किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वडा पाव गर्ल मंगोलपुरी इलाके में सड़क किनारे स्टॉल लगाती है। कुछ दिन पहले उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट डाला था जिसमें स्थानीय लोगों के साथ पुलिस तकरार करती दिखाई दे रही है। उस दौरान वह अपने स्टॉल पर कुछ लोगों को खाना खिला रही थी।

क्या है पूरा मामला

अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने बिना अनुमति के सड़क किनारे भोजन का आयोजन किया था। जिससे लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और लंबा जाम लग गया। आने जाने वाले लोगों को समस्या होने लगी। इसकी शिकायत मिलने के बाद पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्हें थाने चलने के लिए कहा लेकिन वे पुलिस से भीड़ गईं, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें:- लड़की ने बंदूक से काटा केक: पिस्टल से केक काटने का वीडियो वायरल 

डीसीपी आउटर के मुताबिक, इस महिला को कभी गिरफ्तार नहीं किया गया और न ही कोई मामला दर्ज किया गया। एमसीडी ने उनका सिर्फ चालान काटा था। बता दें कि चंद्रीका दीक्षित लोकल स्ट्रीट फूड विक्रेता हैं। वे मंगोलपुरी में वडा पाव का स्टॉल लगाती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। सोशल मीडिया पर उनके अच्छे खासे फॉलोअर्स भी हैं।