दिल्ली के सस्ते पुस्तक बाजार, जहां प्रसिद्ध लेखकों की किताबें भी 15 से 50 रुपये में मिल जाएंगी

20 Jun 2024

अगर आप भी पुस्तक पढ़ने का शौक रखते हैं, तो आपको दिल्ली के इन बाजारों में एक बार विजिट अवश्य करना चाहिए।

यहां आपको न केवल प्रसिद्ध लेखकों की किताबें आसानी से मिल जाएंगी, बल्कि आप यहां जाकर किताब भी बेच सकते हैं।

तो चलिये बताते हैं, दिल्ली के उन पुस्तक बाजारों के बारे में, जो कि पढ़ने के शौकीन लोगों के लिए स्वर्ग से कम नहीं है।

चांदनी चौक पर नई सड़क पुस्तक बाजार लगता है। इसकी टाइमिंग सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक है। पुस्तकों के शौकीनों का जमावड़ा यहां हर वक्त देखा जा सकता है।

कनॉट प्लेस पर जनपथ पुस्तक बाजार लगता है। यहां भी भारतीयों के साथ विदेशी लेखकों की पुस्तकें भी आसानी से मिल जाएंगी। इसकी टाइमिंग भी सुबह 11 बजे से शाम 8 बजे तक है।

कनॉट प्लेस के एफ ब्लॉक पर भी पुस्तक बाजार लगता है। इसकी टाइमिंग सुबह 10 से शाम 8:30 बजे तक की है। इसका निकटतम मेट्रो स्टेशन राजीव चौक है।

मुखर्जी नगर पुस्तक बाजार भी खासा लोकप्रिय है। जीटीबी नगर में लगने वाले इस पुस्तक बाजार की टाइमिंग 11 बजे से 8 बजे तक की है। विशेषकर यहां स्टूडेंट्स का खासा जमावड़ा लगता है।

चांदनी चौक पर महिला हाट पुस्तक बाजार लगता है। वायलेट लाइन पर दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन से यहां आप आसानी से पहुंच सकते हैं। यह बाजार सुबह 10:30 बजे से 6 बजे तक खुला रहता है।

इन सभी बाजारों में आप अपने पंसदीदा लेखक की पुस्तक कम दाम पर खरीद सकते हैं। चलते चलते बता दें कि ये बाजार रविवार को बंद रहते हैं।