गर्लफ्रेंड नहीं है तो अकेले जाइये इन पार्कों में, फ्री में लीजिए दोगुना मजा...

19 Jun 2024

इंद्रप्रस्थ पार्क रिंग रोड पर स्थित इस मिलेनियम पार्क में एंट्री फ्री है। यहां कई नजारे हैं, जो आपको अकेला महसूस नहीं होने देंगे। आप यहां सुबह 6 बजे से शाम 7 बजकर तक सैर कर सकते हैं।

नेहरू पार्क यह पार्क चाणक्यपुरी के पॉश इलाके में है। आप यहां सैर के साथ कसरत भी कर सकते हैं। पार्क सुबह की सैर के लिए बेहतरीन है। यहां आप सुबह 5 बजे से लेकर रात 9 बजे तक सैर कर सकते हैं।

कमला नेहरू रिज यह नॉर्थ कैंपस के पास है। इसमें आपको कई रास्ते, प्रवासी पक्षी और कई प्रजातियों के पेड़-पौधे देखने को मिलेंगे। इसकी टाइमिंग सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक की है। शाम को 4 बजे से 6 बजे के बीच फ्री एंट्री रहती है।

करीब 650 हेक्टेयर में फैला बुद्ध जयंती पार्क हरियाली से घिरा है। इसका मुख्य आकर्षण बुद्ध की सोने की परत चढ़ी मूर्ति है। यहां आप सुबह 6 बजे से रात 8:30 बजे तक आ सकते हैं।

लोधी गार्डन लोधी गार्डन करीब 90 एकड़ में फैला हुआ है। बांस के पेड़ और विभिन्न पौधे आपको रोमांच से भर देंगे। पार्क सुबह 5 बजे से लेकर शाम 8 बजे तक खुला रहता है।

इंडिया गेट लॉन्स लोकप्रिय युद्ध स्मारक से सटे लॉन और सड़कें जॉगिंग और सुबह की सैर के लिए एक बेहतरीन जगह है। यहां के पार्क में भी हर जगह युवाओं का जमावड़ा लगा रहता है।