दिल्ली में यहां से खरीदें 5000 में लैपटॉप और 4000 में नया कंप्यूटर...

09 Jul 2024

गैजेट हमारी डेली लाइफ का हिस्सा बन गए हैं। खासतौर पर मोबाइल, कंप्यूटर और लैपटॉप बेहद जरूरी हो चुके हैं।

अगर आप भी ये गैजेट खरीदना चाहते हैं, तो दिल्ली की सबसे सस्ती इलेक्ट्रॉनिक मार्केट के बारे में बताने जा रहे हैं।

यह मार्केट न केवल पूरे देश में बल्कि एशिया की सबसे सस्ती इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में शुमार है।

यहां न केवल इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स खरीद सकते हैं, बल्कि बेच भी सकते हैं। सस्ते में गैजेट्स की रिपेयरिंग भी करा सकते हैं।

यह सस्ती इलेक्ट्रॉनिक मार्केट साउथ दिल्ली के नेहरू प्लेस में स्थित है। यहां सेकंड हैंड लैपटॉप 5000 रुपये से उपलब्ध है।

नया कंप्यूटर खरीदना हो तो 4000 रुपये की रेंज में मिल जाएगा। कोई भी पार्ट्स भी यहां आसानी से मिल जाएगा।

खास बात है कि हर सामान का बिल भी दिया जाता है और प्रोडक्ट्स के हिसाब से वारंटी भी दी जाती है।

इस मार्केट का नजदीकी मेट्रो स्टेशन नेहरू प्लेस और नेहरू एन्क्लेव है। रविवार को छोड़कर यह मार्केट ओपन रहती है।