मानसून आने पर दिल्ली में बढ़ रहे डेंगू-मलेरिया के केस, आगे जानिये मच्छरों से बचने के घरेलू उपाय...

10 Jul 2024

दिल्ली में मानसून की बारिश के बाद जगह-जगह जलभराव होने लगा है, जिससे मच्छर जनित बीमारियां दस्तक दे चुकी हैं।

जगह-जगह पानी जमा होने से डेंगू और मलेरिया के साथ ही चिकनगुनिया का खतरा बढ़ रहा है।

कुछ घरेलू उपाय करके न केवल स्वयं बल्कि पूरे परिवार को मच्छर जनित बीमारियों से बचा सकते हैं। आगे पढ़िये घरेलू उपाय...

कपूर जलाएं - 10 मिनट के लिए पूरे घर में कपूर जला दें, उसकी गंध से कमरे के सारे मच्छर भाग जाएंगे।

नींबू और लौंग का घोल - जहां मच्छर आते हैं, वहां नींबू और लौंग के घोल का छिड़काव करें। मच्छर आसपास भी नहीं भटकेंगे।

नीलगिरी का तेल और नींबू का रस - खाली मॉस्किटो रेपेलेंट की बोतल में नींबू का रस और नीलगिरी का तेल भरकर जलाएं, मच्छर भागने लगेंगे।

नीम का तेल- हाथ और पैरों में नीम का तेल या फिर नारियल के तेल में नीम का तेल मिलाकर घर में दिया जलाएं।

सिट्रोनेला केंडल जलाएं - यह एक प्रकार की हर्ब है, जिसकी गंध मच्छरों को पसंद नहीं आती है। इससे सरलता से मच्छरों से छुटकारा पाया जा सकता है।

सोते समय ये जरूर करें- लहसुन की कच्ची कली चबाने से मच्छर नहीं काटते। इसके साथ ही लहसुन शरीर के रक्त संचार को भी बेहतर करता है।