दिल्ली का एक म्यूजियम, जहां इतिहास और वीरता की यादें आज भी जीवंत...

18 Jun 2024

दिल्ली के चाणक्यपुरी में बना नेशनल पुलिस म्यूजियम भारत के केंद्रीय और राज्य पुलिस को समर्पित है।

इस म्यूजियम में आपको भारत के बहादुर पुलिसकर्मी का शौर्य देखने को मिलता है और उनके इतिहास के बारे में जानने को मिलता है।

म्यूजियम में 30 फिट ऊंचा ग्रेनाइट पत्थर से बना पुलिस को समर्पित एक स्मारक भी है। इसके अलावा यहां वीरता की दीवार भी मौजूद है।

वीरता की दीवार पर शहीद पुलिसकर्मियों के नाम लिखे हैं। इस म्यूजियम में केंद्रीय पुलिस बल और राज्य पुलिस बल के बारे में स्टेच्यू बनाकर समझाया गया है।

इन सभी बलों की स्थापना कब, क्यों और कैसे हुई, यह तमाम जानकारियां आप इस म्यूजियम की विजिट कर जान सकते हैं।

आजादी से लेकर अब तक इस्तेमाल किए गए व्यापक हथियार भी आपको यहां देखने को मिलते हैं।

स्थान: पंडित उमा शंकर दीक्षित मार्ग, डिप्लोमैटिक एन्क्लेव, चाणक्यपुरी, नई दिल्ली

समय: सुबह 9.30 बजे से शाम 5 बजे तक, सोमवार बंद, प्रवेश निःशुल्क