ये हैं दिल्ली के टॉप फेमस साप्ताहिक बाजार, दिन और टाइमिंग भी जानिये...

13 Jul 2024

करोल बाग मेट्रो स्टेशन के पास हर सोमवार को साप्ताहिक बाजार लगता है। यहां रेडिमेड कपड़ों, जूतों, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स से लेकर घर का हर सामान सस्ते दामों पर खरीद सकते हैं।

दिल्ली के लक्ष्मी नगर में हर मंगलवार के दिन सड़क से लेकर गलियों तक यह बाजार फैला रहता है। इसे मंगल बाजार कहते हैं। यहां भी घर की हर जरूरत का सामान सस्ता मिल जाता है।

वसंत विहार में बुधवार को लगाने वाले इस साप्ताहिक बाजार में कुशन कवर, दालें, अचार, पापड़, फल-सब्जियों और जरूरत का सारा सामान खरीद सकते हैं। बुध बाजार शालीमार गार्डन में भी लगता है

मयूर विहार, मस्जिद मोठ और राजेन्द्र नगर की सड़कों पर हर गुरुवार को गुरु बाजार लगता है। यहां आपको यहां पर घर के सामान से लेकर कपड़े, क्रॉकरी और खाने के सभी आइटम सस्ती कीमत पर मिल जाती हैं।

आंबेडकर नगर साउथ दिल्ली और मोहम्मदपुर में सेंट थॉमस चर्च के पास, सफदरगंज के सामने विक्रम एन्क्लेव और संजय नगर यहां शुक्र बाजार लगता है। यहां भी लोगों की अच्छी खासी भीड़ होती है।

लाजपत नगर और विजयनगर में शनिवार को स्ट्रीट मार्केट लगती है। यहां आपको इलेक्ट्रॉनिक आइटम भी सस्ते दामों में मिल जाएंगे। यहां लगने वाले शनि बाजार को एक बार अवश्य विजिट करें।

आर के पुरम और एकता विहार में रविवार के दिन बाजार लगता है, इसलिए इसे संडे मार्केट कहते हैं। यहां भी आप कपड़े, किचन, घर सज्जा आदि सामान खरीद सकते हैं। यहां के छोले भटूरे भी मशहूर हैं।